गर्मियों का मौसम आते ही आम का स्वाद हर किसी को लुभाने लगता है। लेकिन अक्सर लोग आम खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, जबकि यही छिलका आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आम के छिलके में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं। यह न सिर्फ स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाता है, बल्कि टैनिंग और पिंपल्स जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायक होता है। अगर आप भी महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आम के छिलके का इस्तेमाल एक आसान और असरदार विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसे चेहरे पर लगाने के फायदे और सही तरीका।
यह भी पढ़ें - क्या शादी में सिचुएशनशिप हो सकती है
आम के छिलके के फायदे
1. स्किन को बनाता है ग्लोइंग
आम के छिलके में मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है। यह डलनेस को कम करने में मदद करता है।
2. टैनिंग हटाने में मददगार
गर्मी में होने वाली टैनिंग को कम करने के लिए आम का छिलका एक नेचुरल रेमेडी है। यह स्किन को ठंडक भी देता है।
3. पिंपल्स और एक्ने में राहत
इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं।
4. डेड स्किन हटाता है
आम का छिलका एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को फ्रेश बनाता है।
5. स्किन को हाइड्रेट रखता है
यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद रहती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
चेहरे पर अगर आप आम के छिलके यूज कर रहें हैं। तो ध्यान रखें कि छिलके को हमेशा अंदर की साइड से चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। उसके बाद बेहतर रिजल्ट्स के लिए उसे करीब 10–15 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 से3 बार करेंगे, बढ़िया रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। खासतौर से गर्मियों में तो आपको आम के छिलकों का इस्तेमाल चेहरे पर करना ही चाहिए।
इन चीजों का रखें ध्यान
आम का छिलका अगर आप अपने चेहरे पर यूज कर रहे हैं। तो इस्तेमाल से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। इसी के साथ साथ ध्यान रखें कि आम के छिलके को बहुत ज्यादा रगड़ने से स्किन को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
