Republic Day Wishes for Girlfriend, Lover 2026: दिल दिया है, जान भी देंगे... ऐ वतन तेरे लिए! 26 जनवरी पर अपनी जान को भेजें जोश से भरे बधाई संदेश
- Authored by: Srishti
- Updated Jan 26, 2026, 09:47 AM IST
Republic Day Wishes for Girlfriend & Lover 2026, Republic Day Par Girlfriend aur Lover ke liye Deshbhakti Bhare Quotes, Status, Shayari in Hindi: गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीयों के लिए सबसे खास है। इस दिन आपको अपने दोस्तों के साथ-साथ गर्लफ्रेंड, लवर और लाइफ पार्टनर को भी शुभकामना जरूर देनी चाहिए। ये राष्ट्र के प्रति आपके प्रेम को दिखाएगा।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026 मैसेज फॉर लव (pc: canva)
Republic Day Wishes for Girlfriend & Lover 2026, Republic Day Par Girlfriend aur Lover ke liye Deshbhakti Bhare Quotes, Status, Shayari in Hindi: अपनी गर्लफ्रेंड, बीवी या लाइफ पार्टनर के लिए तो हर किसी के दिल में प्यार होता है और इस प्यार को हम आए दिन साबित करते हैं, दिखाने को कोशिश करते हैं। लेकिन दिल में जो देशप्रेम है, उसे दिखाने का मौका कम ही मिलता है। आज गणतंत्र दिवस है और आज का दिन अपने देश प्रेम को दर्शाने का सबसे बेहतरीन दिन है। आज आपको अपने दिन की शुरुआत ही देशभक्ति के मैसेज, कोट्स और शायरी के साथ करनी चाहिए। ये मैसेज आपको अपनी गर्लफ्रेंड और लवर को भेजना चाहिए, जिससे उनके मन में भी देशभक्ति की भावना जगेगी। यहां से आप गणतंत्र दिवस स्पेशल मैसेज, विशेज, कोट्स और शायरियां देख सकते हैं।
Happy Republic Day 2026 Message For GF-
1) आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
2) खून से खेलेंगे होली,
अगर वतन मुश्किल में है
सरफरोशी की तमन्ना
अब हमारे दिल में है
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3) जो देश के लिए शहीद हुए
उनको मेरा सलाम है
अपने खूं से जिस जमीं को सींचा
उन बहादुरों को सलाम है..
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Gantantra Diwas Ke Badhai Sandesh 2026-
4) लिख रहा हूं मैं अजांम जिसका कल आगाज आयेगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इकंलाब लाऐगा
मैं रहूं या ना रहूं पर ये वादा है तुमसे मेरा कि,
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आयेगा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5) दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6) मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिये
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Republic Day 2026 Wishes Shayari For Life Partner-
7) वतन के जां-निसार हैं वतन के काम आएंगे
हम इस जमीं को एक रोज आसमां बनाएंगे
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8) चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
याद करें उन शूरवीरों को कुरबानी
जिनके कारण हम इस लोकतंत्र का आनंद उठाते हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
9) ना तख़्त की धौंस, ना ताज का गुरूर,
जनता की आवाज़ से चलता है यह गणतंत्र भरपूर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
10) मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल