National Anthem Lyrics (राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय हे): जन-गण-मन भारत का राष्ट्रगान है। इसके रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर हैं। यह गीत पहली बार 27 दिसंबर 1911 को कोलकाता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। बाद में 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में आधिकारिक मान्यता दी गई। राष्ट्र गान भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। ये गीत देशवासियों के मन में देशभक्ति, गर्व और एकता की भावना जगाता है। आज गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराते हुए देशभर में राष्ट्र गान गाया जा रहा है। अगर आपको इसके लिरिक्स याद नहीं हैं तो यहां से देखकर इसे गा सकते हैं।
राष्ट्रगान इन हिंदी, जन गण मन अधिनायक जय हे लिरिक्स हिंदी में (Indian National Anthem Lyrics Hindi Mein)-
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे लिरिक्स इंग्लिश में (Indian National Anthem Lyrics English Mein)-
Jana-gana-mana-adhinayaka, jaya he
Bharata-bhagya-vidhata
Panjaba-Sindha-Gujrata-Maharata-
Dravida-Utkala-Vanga
Vindhya-Himachala-Yamuna-Ganga
Uchhala-Jaladhi-taranga
Tava shubha name jage
Tava shubha ashisha mage
Gave tava jaya-gatha
Jana-gana-mangala-dayaka jaya he
Bharata-bhagya-vidhata.
Jaya he! Jaya he! Jaya he!
Jaya jaya jaya, jaya he!
राष्ट्रीय गान कितने सेकंड का है (National Anthem Run Time)-
अगर आप राष्ट्रगान गाते हैं तो इसे पूरा गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है। वहीं राष्ट्र गान के संस्करण को चलाने की अवधि करीब 20 सेकंड है।
राष्ट्रीय गान किसने लिखा है? (National Anthem Written By)-
भारत के राष्ट्रगान को गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। इसमें 5 पद हैं। जन गण मन - राष्ट्र्रगान को साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पहली बार गाया गया था। इसे गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने ही गाया था।
राष्ट्रीय गान गाने के नियम (National Anthem Rules)-
राष्ट्रीय गान गाते या सुनते समय सभी को सम्मानपूर्वक खड़े रहना चाहिए। गान के दौरान बातचीत, हंसी-मजाक नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय गान को उसके मूल शब्दों और धुन में ही गाया जाना चाहिए। पूरा राष्ट्रीय गान लगभग 52 सेकंड का होता है, इसे बीच में रोकना नहीं चाहिए। इस दौरान अशांति, शोर-गुल नहीं होना चाहिए। यदि ध्वज फहराया जा रहा हो तो तिरंगे की ओर मुख करके खड़े हों। जो खड़े नहीं हो सकते, उन्हें बैठकर सम्मान प्रकट करने की अनुमति है। राष्ट्रीय गान के समय मोबाइल फोन, टीवी नहीं चलाना चाहिेए।
