Republic Day Wishes for Colleagues 2026: ऑफिस के यार-दोस्तों संग शेयर करें गणतंत्र दिवस पर मैसेज, हर दिल में जलेगी देशभक्ति की आग
- Authored by: Srishti
- Updated Jan 26, 2026, 09:48 AM IST
Republic Day Wishes for Colleagues 2026 (रिपब्लिक डे कोट्स, स्टेटस ) Office Colleagues ke liye 26 January Deshbhakti Quotes, Status, Messages in Hindi: आज गणतंत्र दिवस के मौके पर आपको अपने ऑफिस के यार-दोस्तों संग देशभक्ति से जुड़े मैसेज जरूर शेयर करने चाहिए। ये संदेश उनके दिलों में भी देशभक्ति की भावना जगाएगा।
रिपब्लिक डे 2026 कोट्स, स्टेटस ऑफिस के दोस्तों के लिए (pc: canva)
Republic Day Wishes for Colleagues 2026 (रिपब्लिक डे कोट्स, स्टेटस ) Office Colleagues ke liye 26 January Deshbhakti Quotes, Status, Messages in Hindi: भारत एक प्राचीन सभ्यता और महान लोकतांत्रिक परंपराओं वाला देश है। हमारे देश के इतिहास में 26 जनवरी का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संपूर्ण गणराज्य बना। संविधान ने भारत के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया तथा देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया। गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। ऐसे में इस खास मौके पर आपको भी अपने यार-दोस्त, खासतौर से ऑफिस के कलीग्स को देशभक्ति भरे मैसेज जरूर भेजने चाहिए। इससे वो भी देश के प्रति अपने फर्ज को लेकर जागरूक होंगे। यहां से आप गणतंत्र दिवस के शुभकामना संदेश, देशभक्ति से भरे जोशीले मैसेज देख सकते हैं।
Happy Republic Day 2026 Messages For Office Friends-
1) कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
जय हिन्द, जय भारत!
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2) अधिकार मिले तो कर्तव्य भी निभाएंगे,
यही क़सम गणतंत्र दिवस पर खाएंगे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3) जिस खून में उबाल न हो, वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
4) क़ानून की कलम से लिखा गया अरमान है भारत,
संविधान की छाया में पहचान है भारत।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5) देश भक्तों की बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं,
हम से कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6) तैरना है तो समंदर में तैरो
नदी-नालों में क्या रखा है
प्यार करना है तो वतन से करो
बेवफा लोगों में क्या रखा है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7) वतन हमारा ऐसा कि कोई छोड़ न पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई तोड़ न पाए।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8) काग़ज़ नहीं, संविधान इंक़लाब है,
हर नागरिक के हक़ का जवाब है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
9) वोट की ताक़त से बनी है सरकार,
यही है लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
10) लिखा है लहू से वीरों ने,
ये गौरवशाली इतिहास हमारा,
संविधान की शक्ति से ही,
महकेगा हर बाग हमारा।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल