Pongal Rangoli Designs: पोंगल के दूसरे दिन ऐसी सुंदर रंगोली से सजाएं अपना घर, देखें Bhogi Pongal से Mattu Pongal तक के Rangoli Design Photo
- Authored by: Srishti
- Updated Jan 15, 2026, 07:25 AM IST
Pongal Rangoli Designs (पोंगल रंगोली डिजाइन): पोंगल फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। 2026 में पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। इन चार दिनों में घर के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। यहां से आप पोंगल की खूबसूरत रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।
पोंगल रंगोली डिजाइन फोटो (pc: pinterest)
Pongal Rangoli Designs (पोंगल रंगोली डिजाइन): देशभर में पोंगल मनाया जा रहा है। पोंगल असल में 4 दिन का होता है। इस साल ये 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को खत्म होने वाला है, जिसके लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। पोंगल त्योहार के तीन दिनों को भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल और मट्टू पोंगल कहा जाता है। कुछ लोग पोंगल के चौथे दिन को कानुम पोंगल कहते हैं। बता दें कि इस त्योहार में पहले दिन कूड़ा-कचरा जलाते हैं, दूसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तीसरे दिन खेती में उपयोग होने वाले मवेशियों को पूजा जाता है और चौथे दिन काली जी की पूजा की जाती है। इस खास लोग अपने घर का आंगन भी सजाते हैं। इसे सजाने के लिए रंगोली बनाई जाती है। यहां से आप पोंगल की रंगोली के सुंदर- सुंदर डिजाइन्स देख सकते हैं।
Rangoli Designs For Pongal Festival-

happy pongal rangoli design (pc: pinterest)
पोंगल के दिन अगर आप किसी रंगोली कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं तो इस तरह की मिक्स और कलरफूल रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में मोर और गन्ना है। फूल और पोंगल की फोटो भी है। ये देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत है।

peacock rangoli design for pongal (pc: pinterest)
मोर वाली रंगोली भला किसे नहीं पसंद आती। पोंगल के लिए तो रंगोली का ये डिजाइन सबसे प्यारा है। मोर वाली ये रंगोली आप पशु की फोटो के साथ भी बना सकते हैं। ये आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगा।

easy pongal rangoli (pc: pinterest)
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं भी आती है तो आप इस सिंपल और आसान रंगोली डिजाइन को आसानी से कॉपी कर सकते हैं। इस डिजाइन में हैप्पी पोंगल लिखा हुआ है और देखने में ये सिंपल के साथ प्यारा भी लग रहा है। ये बॉर्डर रंगोली का काम भी कर सकता हैं।

pongal rangoli design for competition (pc: pinterest)
अगर मंदिर या स्कूल के आंगन में बड़ी रंगोली बनानी है तो इस डिजाइन को देखें। यहां पोंगल रंगोली का काफी बड़ा डिजाइन दिखाया गया है। इसे सेव कर लें और हुबहू बनाएं। इसके आसपास आपको बस फूल और पत्ते बनाने हैं।

pongal rangoli designs with dot (pc: pinterest)
पोंगल दूध और गुड़ का एक पकवान होता है। इसे दिखाती हुई रंगोली भी आपके काम आ सकती है। आपको बस एक ऐसी रंगोली बनानी है जिसमें एक मटके में दूध और गुड़ उबल रहा हो और नीचे लकड़ी में आग लगी हो। ये डिजाइन अपने आप में स्पेशल है।

pongal rangoli designs photos (pc: pinterest)
अगर रंगोली की शौकीन हैं तो मटके और पोंगल वाला डिजाइन बना सकते हैं। इसके साथ नारियल का पेड़ और बादल भी बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन बनने के बाद ये बेहद खूबसूरत लगेगा।

kolam for pongal (pc: pinterest)
कोलम रंगोली पोंगल फेस्टिवल के लिए बेस्ट है। इस तरह की रंगोली में मोर पंख और फूल भी बनाए जाते हैं। इस रंगोली में आप हैप्पी पोंगल लिख सकते हैं।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल