लाइफस्टाइल

Rangoli Designs for Akshay Tritiya: श्री लक्ष्मी-विष्णु की रंगोली बनाना होता है बेहद शुभ, देखें अक्षय तृतीया की Latest Rangoli

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 22, 2023, 02:41 PM IST

Rangoli Designs for Akshay Tritiya 2023 Latest and Easy Images, Photos: अक्षय तृतीया के अवसर पर घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ होता है, श्री लक्ष्मी-विष्णु-कुबेर को प्रसन्न करने के लिए यहां देखें आसान और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स। जिन्हें घर आंगन में बनाकर ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान का घर आगमन हुआ हो।

Image

Rangoli Designs for Akshay Tritiya: श्री लक्ष्मी-विष्णु की रंगोली बनाना होता है बेहद शुभ, देखें अक्षय तृतीया की Latest Rangoli

Rangoli Designs for Akshay Tritiya 2023 Latest and Easy Images, Photos: अक्षय तृतीया का पावन त्योहार हिंदू धर्म में बहुत गहरा महत्व रखता है। इस दिन पर भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अपने छठें अवतार श्री परशुराम के रूप में जन्म भी लिया था। अक्षय तृतीया पर श्री विष्णु, लक्ष्मी, कुबेर और परशुराम जी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से (Akshay Tritiya rangoli) अत्यधिक लाभ मिलता है। अक्षय तृतीया वाले दिन अगर आप भी घर पर साज सज्जा कर भगवान का भव्य आगमन करना चाहते हैं, तो रंगोली बनाना (Akshay Tritiya Rangoli Designs) बहुत शुभ हो सकता है।

त्योहारों पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है, आप घर पर श्री विष्णु-लक्ष्मी, कुबेर और परशुराम जी को समर्पित खास अक्षय तृतीया की रंगोली बनाकर भगवान का भव्य स्वागत कर सकते हैं। जिन्हें घर के (Akshay Tritiya Rangoli Designs Pics, Images आंगन या मंदिर के द्वार पर बनाकर ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान सकारात्मकता, सुख, शांति और समृद्धि लिए आपके घर में विराजमान हुए हो। अक्षय तृतीया के साथ साथ आप ये लेटेस्ट और आसान सी रंगोली डिजाइन्स को कभी भी घर पर बना सकते हैं, रंगोली के रंगों से बेशक ही आपका घर खुशियों (Latest Rangoli Designs) से भर जाएगा। देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स 2023

लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स 2023

अक्षय तृतीया

Akshay tritiya rangoli designs

Akshay tritiya rangoli designs

अक्षय तृतीया पर घर के द्वार पर ये रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी, आप इस डिजाइन को किसी भी त्योहार पर घर के दरवाज़े के बाहर बना सकते हैं। कलश और दीपक घर में नियमित रूप से लगाना अत्यंत शुभ होता है, इसलिए त्योहारों के लिए ये रंगोली डिजाइन्स एकदम बेस्ट रहेगी।

परशुराम जयंती रंगोली

Parshuram jayanti rangoli

Parshuram jayanti rangoli

परशुराम जयंती मना रहे लोग भगवान विष्णु के छठवें अवतार श्री परशुराम को समर्पित ये डॉट पैटर्न की रंगोली बना सकते हैं। बिंदी की मदद से बनाई गई ये रंगोली बनाने में बहुत आसान है तथा देखने में भी ये बहुत ही ज्यादा प्यारी लगती है।

गणेश जी की रंगोली

Ganesh Ji rangoli

Ganesh Ji rangoli

त्योहारों पर सबसे पहले श्री गणेश की पूजा की जाती है, इसलिए अक्षय तृतीया पर भी कलश पर गणेश जी की के आकार वाली ये रंगोली बेहतरीन लगेगी। रंगोली बनाते वक्त किसी भी पसंदीदा रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

अक्षत वाली रंगोली

अक्षत की रंगोली

अक्षत की रंगोली

हल्दी-कुमकुम के साथ अक्षत का भी हिंदू धर्म में गहरा महत्व है, आप अक्षय तृतीया पर चावल का ऐसा कलश बनाकर उसे सिक्को से सजा सकते हैं बहुत ही बढ़िया लगेगा।

गेंहू वाली रंगोली

गेंहू की रंगोली

गेंहू की रंगोली

गेंहू के उपयोग से भी रंगोली बनाई जा सकती है, आप त्योहारों के लिए ऐसी सिंपल और प्यारी लगने वाली लेटेस्ट रंगोली बना सकते हैं।

पगलियों वाली रंगोली

Lashmi charan Rangoli

Lashmi charan Rangoli

कुबेर यंत्र की रंगोली

कुबेर यंत्र

कुबेर यंत्र

दीये वाली आसान सी रंगोली

Akshay Tritiya Easy Rangoli

Akshay Tritiya Easy Rangoli

अक्षय तृतीया 2023 और परशुराम जयंती के मौके पर घर आंगन में अगर आप ये आसान, सुंदर और बेहद प्रभावशाली रंगोली बनाएंगे तो बेशक माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, कुबेर सदेव आपके आंगने में निवास करेंगे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article