लाइफस्टाइल

Rabindranath Tagore Jayanti: साहित्य लवर्स Gen-Z को जरूर पढ़नी चाहिए रवींद्रनाथ टैगोर की ये रचनाएं

भारत के महान साहित्यकार और राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर युवाओं को उनकी कुछ प्रमुख रचनाएं जरूर पढ़नी चाहिए। आइए जानते हैं उनकी कुछ फेमस पुस्तकें जो युवाओं को प्रेरणा दे सकती हैं।

Image

रविंद्रनाथ टैगोर जयंती

Rabindranath Tagore Jayanti: भारत के महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उनकी रचनाएं समय और पीढ़ियों की सीमाओं को पार करती हैं। आज की Gen-Z और युवा पीढ़ी जो तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में जी रही है, उसके लिए भी टैगोर के शब्द उतने ही प्रासंगिक हैं जितने एक सदी पहले थे। 7 मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी रचनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर एक युवा (Tagore Books for Gen Z) को जरूर पढ़नी चाहिए।

गीतांजलि

टैगोर की सबसे प्रसिद्ध कृति ‘गीतांजलि’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। यह पुस्तक यह सिर्फ कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि आत्मा और ईश्वर के बीच संवाद है। ऐसे युवा जो अक्सर खुद को खोजने की यात्रा में रहते हैं, यह किताब एक गहरी समझ और सुकून देती है। यदि आप कुछ नया पढ़ने की तलाश में हैं, तो गीतांजलि आपकी तलाश को पूरा कर सकती है।

गोरा

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित ‘गोरा’ एक ऐसा उपन्यास है जो धर्म, जाति और पहचान जैसे गंभीर विषयों को उठाता है। आज के समय में, जब युवा अपनी पहचान और विचारधारा को लेकर सजग हैं, यह उपन्यास उन्हें समाज को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा देता है। यदि आप समाज के सामने अपना एक नया नजरिया रखना चाहते हैं, तो आपको गोरा जरूर पढ़नी चाहिए।

द होम एंड द वर्ल्ड (घरे-बाइरे)

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा यह उपन्यास देशभक्ति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच के संघर्ष को दर्शाता है। ऐसे युवा जो आज सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखना चाहते हैं, वह इस कहानी से काफी जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। यह आपकी सोच को एक धार देने का काम भी करेगा।

काबुलीवाला

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘काबुलीवाला’ एक छोटी सी कहानी है, लेकिन इसका भावनात्मक असर बेहद गहरा है। एक अफगानी व्यापारी और एक छोटी बच्ची के बीच का रिश्ता हमें इंसानियत की सच्ची तस्वीर दिखाता है। यह कहानी आज के युवाओं को संवेदनशीलता और रिश्तों की अहमियत सिखाती है।

पोस्टमास्टर

यह कहानी एक पोस्टमास्टर और अनाथ लड़की रतन के बीच के रिश्ते को दर्शाती है। इसमें अकेलेपन, लगाव और बिछड़ने की पीड़ा को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ये रचना आज के डिजिटल युग में भी उतनी ही सच्ची है, जितनी की पिछली सदी में थी।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article