Pani Ki Tanki Ki Safai: हर घर की छत पर पानी की टंकी जरूर होती है। अगर टंकी में लंबे समय तक पानी स्टोर रहता है तो इसमें काई, गंदगी और बदबू जमा होने लगती है। पानी की टंकी साफ करना एक थका देने वाला काम है ऐसे में ज्यादातर लोग सफाई के लिए केमिकल क्लीनर का तरीका अपनाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे एक देसी और आसान तरीका जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के टंकी साफ कर सकते हैं।
पानी की टंकी साफ रखने का देसी उपाय
पानी की टंकी साफ रखने के लिए आप जामुन की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जामुन की लकड़ी में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो पानी को लंबे समय तक साफ रखने में मदद करते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपकी टंकी साफ भी है तो उसे लंबे समय तक मेंटेन रखने के लिए भी आप इसमें जामुन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा डाल सकते हैं।
जामुन की लकड़ी डालने के फायदे
अगर आप जामुन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा पानी की टंकी में डालते हैं तो इससे बार-बार सफाई की जरूरत नहीं पड़ती है। टंकी की दीवारों पर गंदगी जल्दी नहीं जमती साथ ही इसके उपयोग से पानी में काई बनने की संभावना भी तकरीबन ना के बराबर हो जाती है।
पानी की टंकी साफ करने का आसान तरीका
इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी टंकी पहले से ही बहुत ज्यादा गंदी है तो सिर्फ जामुन की लकड़ी डालना काफी नहीं होगा। जामुन की लकड़ी डालने से पहले टंकी की अच्छी सफाई जरूरी है।
- अगर संभव हो तो सबसे पहले टंकी का पानी खाली करें
- विनेगर, बेकिंग सोडा और थोड़ा डिटर्जेंट पानी में मिलाएं
- इस घोल को टंकी में कुछ देर के लिए छोड़ दें एक लंबे डंडे में जूट का बोरा या कपड़ा बांधकर टंकी को अच्छे से रगड़ें
इसके बाद एक दो बार साफ पानी से टंकी को धो लें
ध्यान रखने वाली बातें
सफाई के बाद जामुन की लकड़ी के 2 से 4 छोटे टुकड़े पानी की टंकी में डाल दें। इससे टंकी का पानी लंबे समय तक साफ रहने में मदद मिलेगी और बार-बार सफाई की झंझट से भी आप बच जाएंगे। ध्यान दें कि यह तरीका एक पारंपरिक घरेलू उपाय है। कभी भी बहुत ज्यादा गंदगी ना जमा होने दें। पीने के पानी की स्वच्छता हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।
