लाइफस्टाइल

Kiwi Banana Shake recipe : झटपट तैयार करें कीवी और बनाना शेक, स्वाद के साथ सेहत का खजाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:27 PM IST

Kiwi Banana Shake: अगर आप कुछ हेल्दी पीना चाहते हैं तो नाश्ते में कीवी और केले का शेक पी सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए बिना देर किए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

Image

kiwi banana shake

KEY HIGHLIGHTS
  • मिनटों में बनेगी कीवी-बनाना शेक रेसिपी
  • स्वाद और सेहत से भरपूर होता है ये स्वादिष्ट शेक
  • बच्चों को भी पसंद आती है ये खास रेसिपी

Kiwi Banana Shake: कीवी और केला दोनों ही शानदार फलों में शुमार हैं। कीवी में जहां विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं केले में भी पोटैशियम और विटामिन्स के साथ फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में दोनों की गुणवत्ता को पाने के लिए जायकेदार शेक या स्मूदी तैयार कर पिया जा सकता है। कीवी और बनाना का शेक स्वाद में तो बढ़िया होता ही है। इसके साथ ही इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। कीवी और बनाना शेक रेसिपी को तैयार करने के लिए हमें ठंडा दूध, कीवी, केला, शहद, आइस क्यूब्स और चीनी जैसी सामान्य चीजों की जरूरत पड़ती है।

3 लोगों के लिए बनाना शेक बनाने के लिए

दूध ठंडा- 3 गिलास

कीवी- 3

केला- 3

आइस क्यूब्स- 6

अनार के दाने- एक कप

पुदिने की पत्तियां- 8-10

रेसिपी बनाने के लिए जरूरी स्टेप

सबसे पहले दी हुई सामग्री को इकट्ठा कर लें, इसके बाद केले और कावी को अच्छे से धोकर काट लीजिए। केले और कीवी के कटे हुए पीस और स्वादानुसार चीनी को ब्लेंडर में डालकर 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड करें। अब इसमें

ठंडे दूध और शहद को भी डालकर फिर से ब्लेंडर को चलाइए। जब आपको लगने लगे कि यह सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो गई हैं तो फिर उसमें बर्फ के टुकड़ों को भी डालकर से क्रश होने दीजिए। अब इस तैयार शेक को गिलास में निकाल लीजिए और फिर इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए अनार के दानों और पुदिने की पत्तियों से इसकी सजावद कर सकते हैं।

बच्चों के मन को भी भाएगा

इस शेक को आप अपने बच्चों को भी पिला सकते हैं। यह बच्चों की छोटी भूख को मिटाने के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है। ज्यादातर बच्चों को रोज के खाने की तुलना में अलग चीजें खाना या पीना पसंद होता है। ऐसे में उन्हें यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी और वे इसे बार-बार बनाने की जिद भी करेंगे। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। इन फलों में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन -K, पोटैशियम, फाइबर और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं। इन फलों को सही मात्रा में लेने से दिल की बीमारी और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को हराया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article