लाइफस्टाइल

प्रपोज डे कब है फरवरी 2026 में, Propose Day कैसे मनाया जाता है, प्रपोज डे पर कैसे करें प्रपोज?

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 1, 2026, 12:18 PM IST

Propose Day Kab Hai 2026 Mein (प्रपोज डे कब है): वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होने वाली है और इस हफ्ते का दूसरा दिन ही प्रपोज डे होता है। साल 2026 में प्रपोज डे किस तारीख पर मनाया जाएगा और इसे कैसे मनाते हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां प्रपोज डे के इतिहास के साथ-साथ प्रपोज करने का तरीका भी बताया गया है।

propose day kab hai 2026 mein

प्रपोज डे कब है 2026 में (pc: canva)

Propose Day Kab Hai 2026 Mein (प्रपोज डे कब है): प्रपोज डे यानी प्यार के इजहार का दिन। इस दिन का तो हर लवर को इंतजार रहता है। प्रपोज डे हर साल वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन आता है। इस दिन लोग अपने दिल में छुपी भावनाओं को शब्दों में ढालकर अपने क्रश या पार्टनर के सामने रखते हैं। कोई अपने पहले प्यार का इजहार करता है तो कोई अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत देता है। इस साल प्रपोड डे कब है, इसकी सही तारीख आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां प्रपोज डे के महत्व और इतिहास की भी चर्चा है। इतना ही नहीं, प्रपोज डे कैसे मनाया जाता है, ये भी आप यहां से सीख सकते हैं।

फरवरी 2026 में प्रपोज डे कब है?

साल 2026 में 8 फरवरी, रविवार के दिन प्रपोज डे मनाया जाएगा। ये वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है।

प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है?

प्रपोज डे इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग अपने मन में छुपी भावनाओं को शब्दों में बदल सकें और अपने प्रिय व्यक्ति को यह बता सकें कि वे उनसे प्रेम करते हैं या उनके साथ जीवन का रिश्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह दिन प्यार, विश्वास और नए रिश्तों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इस दिन अपने क्रश को प्रपोज करते हैं, तो कई कपल्स अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने का संकल्प लेते हैं। इस तरह प्रपोज डे प्रेम को व्यक्त करने, रिश्तों में ईमानदारी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

प्रपोजल डे की शुरुआत कैसे हुई?

प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि साल 1477 में, ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने बरगंडी की मैरी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। इसके अलावा, 1816 में, राजकुमारी शार्लोट की अपने भावी पति के साथ सगाई भी इसी दिन की थी।

प्रपोज डे कैसे मनाया जाता है?

प्रपोज डे को लोग अपने-अपने स्टाइल में मनाते हैं। कुछ लोग अपने क्रश या पार्टनर से दिल की बात बताकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और रिश्ते की शुरुआत या उसे आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखते हैं तो कुछ लोग गुलाब, चॉकलेट, कार्ड या छोटा-सा गिफ्ट देकर प्रपोज करते हैं। कुछ लोग अपने जज्बात एक खूबसूरत मैसेज, कविता या हाथ से लिखे लव लेटर के जरिए बताते हैं। कई लोग किसी यादगार जगह, डिनर डेट, पार्क या ट्रिप पर जाते हैं। जो लोग दूर रहते हैं, वे वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो बनाकर भी प्रपोज डे मना सकते हैं। पहले से रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स इस दिन एक-दूसरे से दोबारा कमिटमेंट करते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।

प्रपोज डे पर कैसे प्रपोज करें?

प्रपोज डे पर लड़की या लड़के को प्रपोज करने का सबसे अच्छा तरीका है सिंपल तरीके से अपने दिल से बात करना। किसी ऐसे समय और जगह का चुनें जहां वो भी कंफर्टेबल महसूस करें। बस फिर बिना घबराए अपनी बात सीधे शब्दों में कह दें कि आप उसे पसंद करते हैं और उसके साथ रिश्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं। बड़े डायलॉग या ज्यादा दिखावे की जरूरत नहीं है। एक गुलाब या छोटा-सा मैसेज भी काफी होता है। सबसे जरूरी बात है कि आप उसके जवाब का सम्मान करें और वो जो भी कहे, उसे समझदारी और शांति से स्वीकार करें, क्योंकि सच्चा प्यार हमेशा सम्मान और ईमानदारी से ही शुरू होता है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article