Priyanka Chopra (प्रियंका चोपड़ा): प्रियंका चोपड़ा की नेचुरली ग्लोइंग स्किन के पीछे कई होम रेमेडीज तो प्राकृतिक चीजें हैं। जिनका इस्तेमाल अपनी सिंपल और सुंतलित लाइफस्टाइल में कर पीसी हेल्दी ग्लोइंग स्किन फ्लॉन्ट करती हैं। चमकदार त्वचा के लिए वे शानदार सा मॉर्निंग तो नाइट टाइम वाला रूटीन फॉलों करती हैं। जिसपर वे कोई हजारों खर्च नहीं करती हैं, बल्कि सस्ते में देसी चीजों का उपयोग करती है। देखें ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका क्या क्या करती हैं -
पानी है चमकदार स्किन का राज..
प्रियंका की चमकदार स्किन का राज खास तरह का पानी है। जिसे वे रोज सुबह सुबह उठकर पीती हैं। उनके मॉर्निंग हेल्दी रूटीन में कॉपर वॉटर शामिल होता है। यानि कि वे बस देसी तांबे की बोटल या लोटे, गिलास में रखा हुआ पानी पीती हैं। तांबे के गिलास में पानी पीना पूरे शरीर के लिए ही बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
क्या करना होगा
अगर आप भी अपनी डाइट में कॉपर वॉटर को शामिल करना चाहते हैं। तो आपको बस रात भर के लिए किसी भी तांबे के बर्तन, बोटल या गिलास में पानी भरकर रख देना है। और सुबह उठकर उसको पी लेना है। ये वाला पानी कई गुणों से भरपूर होता है, और पीसी जैसे जरूर ही आप भी इसको अपने रूटीन में शामिल करें।
क्या हैं फायदे
तांबा एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। जो त्वचा की उम्र बढ़ने (झुर्रियाँ, महीन रेखाएँ और ढीलापन) के मुख्य कारण होते हैं।
ऐसे में अगर आप तांबे के गिलास से पानी पीना शुरु करेंगे तो आपको एंटी एजिंग, त्वचा की रंगत में सुधार, एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव, कोलेजन और इलास्किन का उत्पादन, बॉडी डिटॉक्स होने जैसे फायदे मिलेंगे। तांबे के गिलास में पानी पी रहे हैं, तो करीब करीब 8 घंटे के लिए गिलास में पानी रखें, फिर आपको बहुत से गुणों वाला स्वादिष्ट कॉपर वॉटर मिलेगा।
