लाइफस्टाइल

PM मोदी ने सेशेल्स की सेकंड लेडी को भेंट किया Kanjeevaram Silk, जानें असली की पहचान कैसे करें

PM मोदी द्वारा सेशेल्स की सेकंड लेडी को कांजीवरम सिल्क फैब्रिक भेंट किए जाने के बाद यह हैंडलूम फिर चर्चा में है। अगर आप भी कांजीवरम खरीदना चाहते हैं, तो असली और नकली की पहचान करने का तरीका जान लें।

Image

Kanjeevaram Fabric

तोकांजीवरम सिल्क भारत के सबसे प्रतिष्ठित और शाही हैंडलूम कपड़ों में गिना जाता है। कांजीवरम फैब्रिक की साड़ियां तो अपनी शानदार बुनाई, चमकदार रेशम और चौड़े सुनहरे बॉर्डर के कारण यह देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की सेकंड लेडी को कांजीवरम सिल्क फैब्रिक भेंट किया, जिसके बाद यह खूबसूरत कपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गया।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नोनी घी क्या होता है, देसी घी से कैसे है अलग

लेकिन बाजार में असली के साथ-साथ नकली कांजीवरम कपड़ें भी आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस पारंपरिक कांजीवरम को खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान बातों की जानकारी होना जरूरी है। सही पहचान होने पर आप अच्छी क्वालिटी की साड़ी तो कपड़ा चुन सकते हैं और अपने पैसों की सही कीमत भी पा सकते हैं। देखें असली कांजीवरम सिल्क की पहचान कैसे करें।

How to identify Real Kanjeevaram

1. रेशम की चमक होती है अलग

असली कांजीवरम साड़ी शुद्ध रेशम से तैयार की जाती है। इसकी चमक बहुत नेचुरल और बारीक होती है। नकली साड़ी की चमक अक्सर जरूरत से ज्यादा तेज दिखाई देती है।

2. बॉर्डर और पल्लू अलग बुनाई से जुड़े होते हैं

पारंपरिक कांजीवरम साड़ी में बॉर्डर, पल्लू और मुख्य हिस्से को खास तकनीक से अलग-अलग बुनकर मजबूत तरीके से जोड़ा जाता है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।

3. साड़ी का वजन थोड़ा ज्यादा होता है

शुद्ध रेशम और जरी के कारण असली कांजीवरम साड़ी सामान्य सिल्क साड़ियों की तुलना में थोड़ी भारी महसूस होती है।

Kanchivaram Silk Fabric

Kanchivaram Silk Fabric

4. जरी की गुणवत्ता जांचें

असली कांजीवरम में अच्छी गुणवत्ता वाली जरी का इस्तेमाल किया जाता है। जरी का रंग आसानी से फीका नहीं पड़ता और उसका काम बेहद बारीक दिखाई देता है।

5. बुनाई में नहीं दिखती ढील

असली हाथ से बुनी कांजीवरम साड़ी की बुनाई काफी मजबूत और साफ होती है। धागे ढीले या उखड़े हुए नजर नहीं आते।

6. सिल्क मार्क टैग देखें

अगर आप किसी भरोसेमंद दुकान से खरीद रहे हैं, तो Silk Mark प्रमाणित टैग जरूर देखें। यह शुद्ध रेशम की पहचान करने में मदद करता है।

असली कांजीवरम सिल्क तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगता है। इसलिए इसकी कीमत भी सामान्य साड़ियों से अधिक होती है। अगर कोई बहुत कम दाम में इसे बेच रहा है, तो खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच जरूर करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article