लाइफस्टाइल

Elvish Yadav भी खाते हैं Noni Ghee, जानिए क्या होता है, देसी घी से कैसे है अलग, नौनी घी घर में कैसे बनाएं

Elvish Yadav हाल ही में Noni Ghee का प्रचार करते नजर आए। अगर आपने भी इसका नाम पहली बार सुना है, तो जानिए नोनी घी क्या होता है, साधारण घी से कैसे अलग है नौनी घी, घर पर कैसे बनाएं।

Image

Elvish Yadav Noni Ghee

आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोग नई-नई चीजें अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सिंगर तो यूट्युबर Elvish Yadav नौनी घी (Noni/Nouni Ghee) का प्रचार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस खास तरह के घी का जिक्र होने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं चाहतीं Akanksha Chamola

कई लोगों को लगा कि यह कोई नया या विदेशी घी है। जबकि असल में नौनी घी का संबंध भारत के पारंपरिक देसी घी बनाने के तरीके से माना जाता है। इस तरह के घी को हरियाणा, यूपी में खासतौर से खाया जाता है। नौनी घी को मलाई या दही से निकाले गए मक्खन से तैयार किया जाता है। जिससे इसका स्वाद और खुशबू सामान्य घी से थोड़ी अलग हो सकती है। देखें नौनी घी क्या होता है, यह साधारण घी से कैसे अलग है और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

क्या होता है नौनी घी? What is Noni Ghee

नौनी घी वह घी है जो पारंपरिक तरीके से दही से निकाले गए सफेद मक्खन (जिसे कई जगह नौनी या लोनी भी कहा जाता है) से बनाया जाता है। मक्खन को धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया गया यह घी स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है।

देसी घी से कैसे है अलग?

बाजार में मिलने वाला कई बार घी सीधे क्रीम या मक्खन से बनाया जाता है, जबकि नौनी घी की शुरुआत दही से होती है। पहले दूध की मलाई जमा की जाती है, उससे दही बनाया जाता है, फिर मथकर मक्खन निकाला जाता है और आखिर में उससे घी तैयार किया जाता है। यही ट्रेडिशनल पुरानी प्रक्रिया इसे अलग पहचान देती है।

घर में कैसे बनाएं नौनी घी?

  • रोज दूध की मलाई इकट्ठा करें।
  • मलाई से दही जमाएं।
  • दही को मथकर सफेद मक्खन निकाल लें।
  • मक्खन को मोटे तले की कड़ाही में धीमी आंच पर गर्म करें।
  • जब घी सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • ठंडा होने पर छानकर कांच के साफ बर्तन में भर लें।

घी बनाते समय तेज आंच का इस्तेमाल न करें। साफ बर्तन और ताजा सामग्री का उपयोग करें ताकि घी लंबे समय तक सुरक्षित रहे। आप भी जरूर ही घर पर ताजा और ज्यादा स्वादिष्ट, पौष्टिक नौनी घी बनाकर खा सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article