लाइफस्टाइल

Parenting: बच्चों में जरूर डालें डोर नॉक और पर्सनल स्पेस के सम्मान की आदत, पेरेंट्स नोट कर लें आसान उपाय

लोगों कि निजता का सम्मान करने जैसी छोटी-चोटी आदतें ही बच्चों में संवेदनशीलता और सम्मान की बुनियाद बनाता हैं। ये आदतें उन्हें आगे चलकर बेहतर दोस्त, समझदार साथी और संवेदनशील इंसान बनने में मदद करती हैं।

Image

बच्चों में कैसे डासें डोर नॉक और पर्सनल स्पेस की आदत (Photo: iStock)

How to develope Door Knock Habits in Kids: आज कल पेरेंट्स बच्चों को पढना-लिखना, खेल-कूद और डिजिटल स्किल्स तो सिखा देते हैं, लेकिन कई बार जरूर और बेसिक बातें नहीं सिखाते। इन्हीं में से एक अहम आदत है दरवाजा खटखटाने (डोर नॉक) और पर्सनल स्पेस का सम्मान करना। ये आदतें न सिर्फ घर के शिष्टाचार का हिस्सा हैं, बल्कि बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए भी जरूरी हैं। कुछ पेरेंटेस कोशिश भी करते हैं सिखाने की मगर वह सफल नहीं हो पाते। ऐसे में हम आपकी इस समस्या का समाधान लाए हैं। यहां देखिए बच्चों में डोर नॉक करने और पर्सनल स्पेस का सम्मान करने की कला सिखाने के आसान तरीके:

बहुत छोटी-छोटी बातों से शुरुआत करें

बच्चे देखकर सीखते हैं। अगर आप किसी कमरे में जाने से पहले दरवाजा खटखटाते हैं, तो बच्चा खुद-ब-खुद यही व्यवहार अपनाने लगेगा। शुरुआत बच्चे से ही करें। बच्चे के कमरे में जाने से पहले नॉक करें। उससे पूछें कि क्या मैं आ जाऊं?

पर्सनल स्पेस का मतलब समझाए

बच्चों को सरल भाषा में बताना जरूरी है कि हर इंसान को कुछ वक्त और जगह अपने लिए चाहिए। उसे उदाहरण दे कर समझाएं कि जब कोई अकेला रहना चाहता है या आराम कर रहा है, तो हमें उसकी जगह का सम्मान करना चाहिए। इस तरह वे धीरे-धीरे दूसरों की सीमाएं समझना सीखते हैं।

किस्से कहानियों का सहारा लें

छोटे बच्चों को समझाने का सबसे आसान तरीका है कहानी या खेल। एक रोल-प्ले करें जहां बच्चा दरवाजा खटखटाने वाला बने और आप दिखाएं कि बिना नॉक किए जाने से दूसरा व्यक्ति असहज महसूस करता है। इससे वह बात को ना सिर्फ सुनेगा बल्कि महसूस भी करेगा।

घर में नियम बनाएं

घर में यह नियम बना दें कि किसी के कमरे में जाने से पहले हमेशा नॉक करना जरूरी है। अगर बच्चा भूल जाए, तो प्यार से याद दिलाएं, न कि डांटें। बार-बार दोहराने से यह उसकी आदत बन जाएगी।

दूसरों की निजता का सम्मान सिखाए

बच्चों को बताएं कि जैसे उन्हें अपनी चीजें और जगह प्यारी हैं, वैसे ही दूसरों की भी होती हैं। उसे प्यार से समझाएं कि किसी की अलमारी खोलना, फोन छूना या बिना पूछे गले लगना भी किसी की पर्सनल स्पेस में दखल है।

खुद उदाहरण बनें

बच्चे वही करते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते देखते हैं। अगर आप उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं और उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करते हैं, तो वे भी दूसरों के प्रति वही व्यवहार अपनाएंगे।

हमेशा याद रखें कि ऐसी छोटी-चोटी आदतें ही बच्चों में संवेदनशीलता और सम्मान की बुनियाद बनाता हैं। ये आदतें उन्हें आगे चलकर बेहतर दोस्त, समझदार साथी और संवेदनशील इंसान बनने में मदद करती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article