लाइफस्टाइल

अब नहीं पड़ेगी रूम फ्रेशनर की जरूरत, बस घर की बालकनी में लगा लें इन फूलों के पौधे, हमेशा खुशबुदार रहेगा घर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 12:54 PM IST

घर की बालकनी को सुंदर बनाने के लिए लोग अक्सर पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ लोग फूलों के पौधे भी लगाते हैं जो उनके घर के लुक को क्लासी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खुखबूदार फूलों को लगाकर आप अपने घर को भी महका सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे फूल के पौधे के बारे में बता रहे हैं जो पूरे घर को महका देगी।

Image

Flower plant for Balcony - घर की बालकनी में लगाएं फूलों के ये पौधे

क्या आप भी अपने घर को नेचुरल खुशबू से महकाना चाहते हैं और रूम फ्रेशनर के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं? तो आप अपनी बालकनी में ये पौधे लगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ खास फूलों के पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसे लगाने से घर हमेशा तरोताजा रहता है। ये फूल न सिर्फ आपके घर को सुंदर बनाएंगे बल्कि अपनी खुशबू से पूरे वातावरण को खुशनुमा भी बनाएंगे। चलिए जानते हैं कौन कौन से पौधे घर की बालकनी को खुशबूदार बना सकते हैं।

चमेली (Jasmine)

चमेली अपनी तेज और मीठी खुशबू के लिए जानी जाती है। इसकी खुशबू रात में और भी ज्यादा हो जाती है, जो आपके घर को खुशबूदार बनाती है। इसे धूप वाली जगह और थोड़ी नमी वाली मिट्टी पसंद होती है।

मोगरा (Arabian Jasmine/Mogra)

मोगरा के छोटे, सफेद फूल भी चमेली की तरह ही अपनी खुशबू के लिए फेमस है। यह पौधा आसानी से गमले में लग जाता है और इसमें ढेर सारे फूल आते हैं, जो आपके घर को लगातार महकाते रहते हैं।

गुलाब (Rose)

गुलाब, खासकर कुछ विशेष किस्मों के गुलाब, अपनी शानदार खुशबू के लिए जाने जाते हैं। अपनी बालकनी में खुशबूदार गुलाब की किस्में जैसे डमास्क गुलाब (Damask Rose) या कुछ हाइब्रिड टी गुलाब (Hybrid Tea Roses) लगाकर आप अपने घर को एक क्लासिक और रोमांटिक खुशबू दे सकते हैं।

रजनीगंधा (Tuberose)

रजनीगंधा के सफेद, ट्यूब जैसे फूल रात में मनमोहक खुशबू छोड़ते हैं। इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि यह पूरे घर में फैल जाती है और एक शानदार सुगंधित देती है। इसे गमले में लगाना भी बेहद आसान होता है।

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर के फूलों से भी काफी अच्छी खुशबू आती है। इसकी खुशबू तनाव कम करने और अच्छी नींद दिलाने में मदद करती है। आप अपनी बालकनी में लैवेंडर के पौधे लगाकर न केवल घर को महका सकते हैं बल्कि इसके औषधीय गुणों का भी लाभ उठा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article