लाइफस्टाइल

Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: सुभाष चंद्र बोस कभी मरा नहीं करते, नेताजी की जयंती पर भेजें जोशीले शुभकामना संदेश

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: जिसके लहू का हर कतरा मुल्क के खातिर और इरादे आज़ाद है रखते, नाम काफी है दुश्मनों में खौफ़ के लिएक्योंकि सुभाष चन्द्र बोस कभी मरा नहीं करते। नेताजी की जयंती की शुभकामनाएं। ऐसे ही लाजवाब शुभकामना संदेशों के साथ आप अपनों को सुभाष चंद्र बोस जयंती 2026 की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

सुभाष चंद्र बोस जयंती 2026 की शुभकामनाएं (Photo: Freepik)

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes in Hindi: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती है। भारत मां के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी ने हर हिंदुस्तानी के दिल में स्वराज की अलख जगाई थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर आजाद हिंद फौज (INA) बनाई। उनकी सेना ने पूर्वी भारत में ब्रिटिश सेना को चुनौती दी। नेताजी का जीवन साहस, बलिदान और देशभक्ति का सच्चा प्रतीक है।

आज नेताजी की जयंती के खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने घर परिवार के सदस्यों, दोस्तों या फिर सहकर्मियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं। यहां देखें नेताजी जयंती विशेज हिंदी में:

1. वे कहां गए, वे कहां रहे,

ये धूमिल अभी कहानी है,

हमने तो उसकी नयी कथा,

आज़ाद फ़ौज से जानी है..!!

Happy Subhash Chandra Bose Jayanti 2026

2. सुभाष चंद्र बोस एक वीर, योगी,

वह एक तपस्वी और भिक्षु है,

जो भारतीयों के दिल में बसता है,

भारतीय सबसे प्यारे होते हैं।

जन्मदिन मुबारक हो सुभाष चंद्र बोस

3. जिसके लहू का हर कतरा मुल्क के खातिर

और इरादे आज़ाद है रखते,

नाम काफी है दुश्मनों में खौफ़ के लिए

क्योंकि सुभाष चन्द्र बोस कभी मरा नहीं करते।

नेताजी की जयंती की शुभकामनाएं

4. नेता बनना है तो सुभाष जी को दिल में बसा लो,

तुम भी भारत के कुछ मुश्किलों का हल निकालो

वीर सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं

5. परमवीर निर्भीक निडर,

पूजा जिनकी होती घर घर,

भारत मां के सच्चे सपूत,

हैं सुभाष चन्द्र बोस अमर।

Happy Netaji Jayanti 2026

6. जाने हिन्द सुभाष है,

माने हिन्द सुभाष है,

शाने हिन्द सुभाष है,

शत-शत प्रणाम सुभाष को है..!!

भाष चंद्र बोस जयंती की बधाई

7. देश की ताकत दिखाने की ठानी,

इसीलिए आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं

8. उस दिन लोगों ने सही-सही खून की कीमत पहचानी थी,

जिस दिन सुभाष ने बर्मा में मांगी उनसे कुर्बानी थी।

Subhash Chandra Bose Jayanti की बधाई

9. एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा।

सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं

10. सैनिक जो हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहते हैं, जो हमेशा अपने जीवन बलिदान के लिए तैयार होते हैं, वो अजेय हैं।

Happy Subhash Chandra Bose Jayanti 2026

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article