Navratri Colors 2024 Images (नवरात्रि 2024 के नौ रंग): माता रानी के स्वागत की पावन बेला बस आने ही वाली है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है, और तभी से अगले नौ दिनों तक यानि 12 तारीख तक माता रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता रानी के नौ अवतारों का पूजन बहुत ही विधि पूर्वक सम्पन्न किया जाता है। और मां के हर रूप को प्रसन्न करने हेतु हर दिन पर एक विशेष रंग धारण करने का भी बहुत ही ज्यादा खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी इस शारदीय नवरात्रि के पहले ही हर दिन के हिसाब से अपने लिए कपड़े तैयार करके रख लेना चाहते हैं। तो यहां देखें शारदीय नवरात्रि 2024 के नौ रंग (Navratri Ke Nau Rang) कौन से हैं, शारदीय नवरात्रि 2024 किस दिन कौन सा रंग पहने, नवरात्रि कलर लिस्ट।
नवरात्रि के नौ रंग की लिस्ट (Navratri 2024 Colours List In Hindi)
| शारदीय नवरात्रि की तिथियां | नवरात्रि का दिन | नवरात्रि का रंग |
| 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार | नवरात्रि दिन 1 | पीला |
| 4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 2 | हरा |
| 5 अक्टूबर 2024, शनिवार | नवरात्रि दिन 3 | भूरा |
| 6 अक्टूबर 2024, सोमवार | नवरात्रि दिन 4 | नारंगी |
| 7 अक्टूबर 2024, मंगलवार | नवरात्रि दिन 5 | सफेद |
| 8 अक्टूबर 2024, बुधवार | नवरात्रि दिन 6 | लाल |
| 9 अक्टूबर 2024, गुरुवार | नवरात्रि दिन 7 | नीला |
| 10 अक्टूबर 2024, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 8 | गुलाबी |
| 11 अक्टूबर 2024, शनिवार | नवरात्रि दिन 9 | बैंगनी |
शारदीय नवरात्रि 2024 के लिए आप इस रंग की लिस्ट को देख अभी से अपने लिए शानदार आउटफिट्स सेलेक्ट करके रख सकते हैं। जरूर ही इन नौ दिनों में आपको माता रानी के पसंद वाले रंगों के ही कपड़े धारण करने चाहिए। बेशक ही माता रानी के प्रिय रंग वाले वस्त्र पहनकर आपको भी बहुत अच्छा महसुस होगा।
