लाइफस्टाइल

National Pollution Control Day: 02 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, देखें इससे जुड़े कोट्स व स्लोगन

National Pollution Control Day: 02 दिसंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, भोपाल गैस त्रासदी की याद में मनाया जाता है। नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे प्रदूषण के गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालता है। यहां आप इस खास दिवस से जुड़े कोट्स और स्लोगन देख सकते हैं।

Image

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

National Pollution Control Day 2025: हर साल 02 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की याद में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भयावह औद्योगिक आपदाओं में से एक थी जिसमें लगभग 3,000 लोग तुरंत मारे गए, और तकरीबन 5 लाख लोग प्रभावित हुए थे। प्रदूषण आने वाले समय में एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है और डॉक्टर व वैज्ञानिक इसे लेकर लंबे समय से चेताते आ रहे हैं। यहां देखें नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे से जुड़े कोट्स व स्लोगन।

नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे का उद्देश्य:

लोगों में प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

वायु, जल, और ध्वनि प्रदूषण जैसी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना।

सरकार और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना।

प्रदूषण नियंत्रण दिवस संदेश (Pollution Awareness Messages, Slogans in Hindi)

1-प्रदूषण कम करना सिर्फ विकल्प नहीं, जरूरत है।

2- गाड़ी कम चलाओ-स्वच्छ हवा पाओ।

3- धरती का दर्द समझो, प्रदूषण से नाता तोड़ो।

4-जहां प्रदूषण कम, वहां जीवन सुंदर।

5- हवा में जहर नहीं, खुशबू फैलाओ।

6-पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।

7-आज की बचत, कल का सुरक्षित जीवन।

8-प्रदूषण मुक्त देश, स्वस्थ जीवन का रास्ता।

9-स्वच्छ हवा, साफ पानी, हर किसी का हक है।

10- प्रकृति की रक्षा करो, प्रदूषण को कम करो।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए लाइफस्टाइल में करें 5 बदलाव

1- सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें: वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। कार कम चलाएं इससे ट्रैफिक भी कम होगा।

2- ऊर्जा की बचत करें: LED बल्ब और ऊर्जा बचाने वाले उपकरण को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। बिजली के उपकरणों का अनावश्यक उपयोग ना करें।

3- कचरा प्रबंधन और रीसायक्लिंग: प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को सही तरीके से फेंकें। इसके साथ ही कागज, प्लास्टिक और धातु को रीसायक्लिंग करने पर फोकस करें।

4- वॉकिंग को बढ़ावा दें: वॉकिंग के साथ ही साइकिलिंग को भी बढ़ावा दें। छोटी दूरी पर गाड़ी से जाने की बजाए पैदल जाकर पहुंचें या साइकिल चलाकर जाएं। पर्यावरण के साथ-साथ यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

5- पेड़ लगाएं और हरियाली बढ़ाएं: हरियाली वायु को शुद्ध करती है और प्रदूषण कम करती है। अपने घर और आस-पास के क्षेत्रों में पौधे लगाएं इसे किसी काम की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदारी की तरह लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article