देश

'युवा अधिकारों के लिए कर रहे आंदोलन', हेमंत सोरेन बोले- पारदर्शिता के साथ होगा न्याय; जंतर-मंतर का भी किया जिक्र

Jharkhand Student Protest: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि सरकार खुले तौर पर युवाओं और छात्रों की बात सुन रही है। वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Image

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Jharkhand Student Protest: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि सरकार खुले तौर पर युवाओं और छात्रों की बात सुन रही है। वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

झारखंड आदिवासी दिवस के मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि युवा अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और सरकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है; हमने अनियमितताओं का पता लगाया और हम न्याय दिलाएंगे।

हेमंत सोरेन की युवाओं से अपील

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह आंदोलन के लिए राजनीतिक संरक्षण न खोजें, न्याय पाना आपका अधिकार है, सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, युवा राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों से बच कर रहें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल झूठ और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं; बुद्धिजीवी भी इसमें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ने देखा कि युवाओं पर कैसी बर्बरता हुई, उन्हें पैलेट गन और लाठीचार्ज झेलना पड़ा और उन्हें देशद्रोही तक करार दिया गया।

उन्होंने कहा, ''मैं कोई बूढ़ा नहीं हूं, आप लोगों की स्थिति में ही हूं। आपकी भावनाएं और चिंताएं हमारी चिंताएं हैं। आज संवैधानिक जगह पर बैठते हुए आश्वस्त करता हूं कि पारदर्शिता के साथ न्याय होगा और उसे दिखाने का भी काम करेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!