क्रिकेट

बांग्लादेश दौरे के लिए BCCI सरकार से मांगेगा अनुमति, BCB ने खाली रखा है 17 दिन का विंडो

India vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही BCCI को चिट्ठी लिखकर भारत को दौरे के लिए आमंत्रित किया है। दोनों बोर्डों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी चल रही है। BCB ने इस सीरीज के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय तय किया है।

Image

भारत-बांग्लादेश का दौरा (फोटो साभार- BCCI)

India vs Bangladesh: BCCI बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर भारत सरकार से अनुमति लेने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड के एक सूत्र के अनुसार, "हम इस मामले पर काम कर रहे हैं। बांग्लादेश दौरे को लेकर हम सरकार से मंजूरी और दिशा-निर्देश मांगेंगे। अभी हम खुद से कोई निर्णय नहीं ले सकते। कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम जल्द ही सरकार के पास इस प्रस्ताव को लेकर जाएंगे।" BCCI के सूत्रों का कहना है कि वे इस पर काम कर रहे हैं और बांग्लादेश दौरे के संबंध में सरकार से मंजूरी और स्पष्टता मांगेंगे।

BCB ने भेजा प्रस्ताव

गौरतलब है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही BCCI को चिट्ठी लिखकर भारत को दौरे के लिए आमंत्रित किया है। दोनों बोर्डों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी चल रही है। BCB ने इस सीरीज के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय तय किया है। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज होनी है। लेकिन मैचों का पूरा शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि भारत का बांग्लादेश जाना पूरी तरह केंद्र सरकार की मंजूरी पर टिका है।

सरकारी क्लीयरेंस के बिना आगे नहीं बढ़ेगा BCCI

बता दें कि सुरक्षा और विदेश नीति को ध्यान में रखते हुए BCCI बांग्लादेश दौरे को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड सभी नियमों का पालन करेगा और सरकार जो भी निर्देश देगी उसी के हिसाब से आगे बढ़ेगा। अगर सरकार हरी झंडी देती है तो ये इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया का पहला व्हाइट बाल दौरा होगा। दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए भारत की टीम की मेजबानी करना बहुत बड़ा मौका है। BCB चाहता है कि इस विंडो में भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ ढाका का दौरा करे। हालांकि अभी कुछ तय नहीं है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही BCCI दौरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करेगा।

Karishma Singh
करिश्मा सिंहauthor

करिश्मा सिंह TIMES NOW में न्यूज एडिटर हैं। 14 वर्षों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 5 क्रिकेट विश्व कप कवर किए हैं, जिनमें 2024 और 2026 में भारत द्वारा जीते गए दो विश्व कप भी शामिल हैं। उन्होंने 2 ओलंपिक खेलों को भी कवर किया है और सभी प्रमुख खेल विधाओं की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखती हैं।

और पढ़ें
End of Article