लाइफस्टाइल

Gantantra Diwas Par Shapath, भारत मेरा देश है प्रतिज्ञा: भारत हमारा देश है। हम सब भारतवासी भाई-बहन है.. पढ़ें गणतंत्र दिवस की प्रतिज्ञा, जानें National Pledge Lyrics हिंदी में

  • Authored by: Srishti
  • Updated Jan 26, 2026, 09:45 AM IST

Gantantra Diwas Par Shapath (भारत मेरा देश है प्रतिज्ञा लिखी हुई ) National Pledge in Hindi, Republic Day Pledge Wikipedia Text: भारत हमारा देश है।हम सब भारतवासी भाई-बहन हैं।.. ये शपथ तो आपने कई बार स्कूल में ली होगी। यहां से आप इसी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के पूरे लिरिक्स देख सकते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा (pc: canva)

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा (pc: canva)

Gantantra Diwas Par Shapath (भारत मेरा देश है प्रतिज्ञा लिखी हुई ) National Pledge in Hindi, Republic Day Pledge Wikipedia Text: राष्ट्रीय प्रतिज्ञा भारत के नागरिकों द्वारा देश के प्रति निष्ठा और समर्पण व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसे विद्यालयों, राष्ट्रीय समारोहों और विशेष रूप से गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़ा जाता है। राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के माध्यम से हम अपने देश भारत को अपना सर्वोच्च मानते हैं और उसकी एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। इस प्रतिज्ञा में हम सभी भारतीयों से प्रेम, भाईचारे और समानता का व्यवहार करने का वचन देते हैं। ये हमें अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने और देश की संपत्ति और संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। राष्ट्रीय प्रतिज्ञा बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। यहां से आप राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के पूरे लिरिक्स देख सकते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा (National Pledge Lyrics In Hindi)-

भारत हमारा देश है।

हम सब भारतवासी भाई-बहन हैं।

हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है।

इसकी समृद्धि और विविध संस्कृति पर हमें गर्व है।

हम इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न सदा करते रहेंगे।

हम अपने माता-पिता, शिक्षक और गुरुजनों का आदर करेंगे और सबके साथ शिष्ठता का व्यवहार करेंगे।

हम अपने देश और देशवासियों के प्रति वफादार रहने की प्रतिज्ञा करते हैं।

उनके कल्याण और समृद्धि में ही हमारा सुख निहित है।

जय हिंद

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा इंग्लिश में (National Pledge Lyrics In English)-

India is my country.

All Indians are my brothers and sisters.

I love my country.

I am proud of its rich and varied heritage.

I shall always strive to be worthy of it.

I shall give my parents, teachers and all elders respect and treat everyone with courtesy.

To my country and my people, I pledge my devotion.

In their well-being and prosperity alone lies my happiness.

Jai Hind

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के लेखक कौन हैं?

राष्ट्रीय प्रतिज्ञा या शपथ मूल रूप से तेलुगु भाषा में लिखी गई थी। इसके लेखक पीडिमर्री वेंकट सुब्बा राव थे। सन् 1962 में विशाखापत्तनम के जिला कोषागार अधिकारी के रूप में काम करते सुब्बा राव जी ने इसे लिखा था। बाद में उन्होंने इसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेनेटी विश्वनाथम से सामने प्रस्तुत किया, जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतिज्ञा को तत्कालीन शिक्षा मंत्री पीवीजी राजू के पास भेज दिया। इसे पहली बार सन् 1963 में विशाखापत्तनम के एक स्कूल में पढ़ा गया और बाद में उस साल कई दूसरे स्कूलों में भी इसे पढ़ाया गया। बाद में इसका अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया। सन् 1964 में बैंगलोर में अपने अध्यक्ष एमसी चागला के नेतृत्व में शिक्षा पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक में निर्देश दिया गया कि शपथ को स्कूलों में पढ़ा जाना चाहिए और यह प्रथा अगले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1965 तक शुरू की जानी चाहिए। कहते हैं कि सुब्बा राव को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि यह राष्ट्रीय शपथ है। कहा जाता है कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब उनकी पोती अपनी किताब में इस शपथ को पढ़ रही थी।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article