शहर

Badaun Encounter: दातागंज हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

बदायूं में पुलिस और दातागंज रामलीला मेले के चाकू कांड व हत्या के मुख्य आरोपी वारिश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ।

Image

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Badaun Police Encounter: बदायूं में दातागंज रामलीला मेले में हुए चाकू कांड और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वारिश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी को भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली

पुलिस और आरोपी के बीच यह मुठभेड़ बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में रमजानपुर की पुलिया के पास हुई। आरोपी की पहचान वारिश पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह दातागंज के रामलीला मेले में हुई चाकूबाजी और हत्या की घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी वारिश और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article