Mothers Day 2025: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। बता दें कि मदर्स डे अपनी मां के प्रति सम्मान और उनके प्रति प्यार व्यक्त करने का एक जरिया होता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी मां ने हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में इस खास मौके पर अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं। वहीं कुछ लोग अपनी मां को गिफ्ट देकर उनके प्रति प्यार और सम्मन व्यक्त करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये गिफ्ट दे सकते हैं।
कप या मग
मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को एक खूबसूरत सा मग या कप गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो मग पर मां के लिए प्यारा सा मैसेज प्रिंट करवा सकते हैं। कस्टमाइज्ड मग लगभग 200 से 400 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
स्मार्ट वॉच
मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील कराने के लिए आप अपनी मां को स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। डिजिटल वॉच मां के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इससे वो अपनी हार्ट हेल्थ का भी बखूबी ध्यान रख सकती हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
आप अपनी मां को ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वो स्किन की सही देखभाल कर सकती हैं। गर्मियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट्स उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
ज्वैलरी
मम्मियों को ज्वैलरी पहनान भी बेहद शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें ज्वैलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनके लिए इस मदर्स डे कोई प्यारा सा अंगूठी, नेकलेस, या कंगन गिफ्ट कर सकते हैं।
