Miss Universe 2022 wining question: मिस अमेरिका आर बॉनी ग्रेबियल के सिर 71वां मिस यूनिवर्स का तजा सजा है। आर बॉनी गेब्रियल ने फाइनल राउंड में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन और डोमिनकन रिपब्लिकन की एंड्रीना मार्टिनेज को हराया। मिस यूनिवर्स 2022 का आयोजन अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित किया जाएगा। आर बनी गेब्रियल से फाइनल राउंड में सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देकर उन्होंने खिताब के साथ-साथ ज्यूरी मेंबर्स का दिल भी जीत लिया था।
मिस यूनिवर्स 2022 के फाइनल राउंड में बॉनी ग्रेबियल से सवाल पूछा गया- 'यदि आप मिस यूनिवर्स बनती हैं तो आप कैसे प्रदर्शित करेंगी कि ये एक प्रगतिशील और सशक्त संस्था है।' इसके जवाब में बॉनी ग्रेबियल ने जवाब दिया, 'मैं फैशन इंडस्ट्री को एक लीडर की तरह ट्रांसफॉर्म करना चाहूंगी। 13 तक मैंने शिद्दत से फैशन डिजाइनिंग में काम किया है। ऐसे में मैं फैशन का इस्तेमाल भलाई के लिए करना चाहती हूं। मैं रिसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल करती और फैशन को जरिया बनाकर प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान देती हूं।'
खुद बनाती हैं अपने कपड़े
आर बॉनी ग्रेबियल आगे कहती हैं, 'मैं अपने कपड़े खुद बनाती हूं। मैं मानव तस्करी और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को सिलाई सिखाता हूं। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देती हूं। हमें दूसरों और अपने समुदाय पर निवेश करने की जरूरत है। हमें हमारे अनोखे टैलेंट से समाज में बदलाव लाना होगा। हर किसी में कुछ न कुछ खास होता है। हम यदि अपने हुनर के आगे बढ़ाते हैं और इससे कोई दूसरा प्रभावित होता है। इससे हम सकारात्मक परिवर्तन का जरिए बन सकते हैं।'
मिस यूनिवर्स 2022 में बॉनी ने फैशन को फोर्स फॉर गुड के रूप में इस्तेमाल किया था। गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही दिविता राय टॉप पांच में जगह नहीं बना पाई थीं।
