लाइफस्टाइल

Mehndi Designs Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर मेहंदी से पूरा करें अपना श्रृंगार, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:25 AM IST

Mehndi Designs Karva Chauth 2022: करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है। करवा चौथ पर अपने हाथों में रचाएं यह खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस।

Image

Karva Chauth 2022 Easy Latest Best Mehendi Designs And Ideas

Mehndi Designs for Karva Chauth 2022: करवा चौथ का पर्व हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह व्रत आज यानी 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना गया है क्योंकि इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने का बहुत महत्व है। मेहंदी के बिना करवा चौथ पर महिलाओं का सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अपने हाथों में मेहंदी रचना चाहती हैं तो यहां कुछ खूबसूरत, ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस देख सकती हैं।

बना सकती हैं इस तरह के मेहंदी डिजाइंस

करवा चौथ पर अक्सर महिलाओं को ट्रेंडी मेहंदी लगाने का शौक होता है। अगर आप भी कुछ ऐसी मेहंदी लगाना चाहती हैं जिसे देखते ही हर कोई तारीफ करने लगे तो आप शेडेड मेहंदी के साथ लटकन मेहंदी या फ्लोरल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।

Easy Mehendi Design For Karwa Chauth 2022

Easy Mehendi Design For Karwa Chauth 2022

Simple Mehendi Design For Karva Chauth 2022

Simple Mehendi Design For Karva Chauth 2022

वैसे भरी-भरी मेहंदी और अरेबिक मेहंदी का भी कई फंक्शंस और त्योहारों में चलन है। इंडियन स्टाइल की मेहंदी भी आप करवा चौथ के दिन लगा सकती हैं। इंडियन स्टाइल मेहंदी दिखने में बहुत खूबसूरत होती है और यह इंडियन लुक के साथ भी जचती है।

Best Mehendi Designs For Karwa Chauth

Best Mehendi Designs For Karwa Chauth

Mehendi Design For Karwa Chauth 2022

Mehendi Design For Karwa Chauth 2022

Beautiful Mehendi Designs For Karwa Chauth 2022

Beautiful Mehendi Designs For Karwa Chauth 2022

अगर आप मेहंदी का रंग डार्क करना चाहती हैं तो इसके लिए तरह-तरह के नुस्खे भी अपना सकती हैं। मेहंदी का रंग गाढ़ा हो इसके लिए मेहंदी लगाने के बाद पूरी रात इसे छोड़ दें। सुबह बिना पानी लगाए हल्के हाथों से मेहंदी को उतारें। जब मेहंदी उतर जाए तब अपने हाथों पर विक्स लगा लें। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग खिला-खिला आएगा। डार्क मेहंदी के लिए आप चुना का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथ पर चुना रगड़ने से भी इसका रंग गहरा होता है। ‌

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article