लाइफस्टाइल

Mangala Gauri Vrat Wishes: सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं, देखें मंगला गौरी व्रत 2025 विशेज, व्हाट्सएप मैसेज

Happy Mangla Gauri vrat 2025 Wishes, Quotes, Images, Status in Hindi: सावन मास के हर मंगलवार को मां मंगला गौरी का व्रत किया जाता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा होती है, इस अवसर पर अपनों को बधाई संदेश भेजना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी अपने प्रियजनों ये मैसेज, विशेज भेज मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo Credit - Istock)

Happy Mangla Gauri vrat 2025 Wishes, Quotes, Images, Status in Hindi: सावन का महीना चल रहा है, इस साल शिव सिद्ध सावन का महीना 11 जुलाई से शुरु होकर 9 जुलाई को समाप्त होगा। सावन मास में सोमवार के साथ साथ मंगलवार का भी खास महत्व होता है। सावन के महीने में हर मंगलवार को माता पार्वती की पूजा होती है। इस दिन को मां मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि अगर ये व्रत कुवांरी लड़कियां करती हैं, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजने का भी चलन है। आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और मित्रों को मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Mangala Gauri Vrat Hindi Wishes, Messages (मंगला गौरी व्रत हिन्दी शुभकामना संदेश)

1. ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके,

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते.

आप और आपके परिवार जनों को।

मंगला गौरी की हार्दिक शुभकामनाएं

2. माता गौरी से प्रार्थना है यही,

मंगला गौरी का व्रत रहे कल्याणकारी,

लाए आपके घर में सुख, सौभाग्य और खुशहारी

3. आया प्यारा व्रत माँ का, पूरा हो सपना सबके मन का,

चारों दिशाओं में गूंजे जयकारा,

होकर व्याकुल भक्तों ने माँ को पुकारा.

आप और आपके परिवार जनों को।

मंगला गौरी की हार्दिक शुभकामनाएं

Mangala Gauri Vrat 2025 For Unmarried

4. गौरी भी है नाम तेरा, पार्वती भी है नाम तेरा,

तुम तो मंगल करती सबका है

दूर होता दुःख भक्तों का है।

मंगला गौरी की शुभकामनाएं

5. मंगला गौरी की कृपा बरसे,

सुहागिन का सिंदूर चमके,

जो भी आए तेरे द्वार,

उसको मिले मनवांछित फल बार बार

6. कर लूं मैं तेरा श्रृंगार,

धूप-दीप से सजा दूं द्वार,

हे गौरी, मेरी पुकार सुन,

मेरे घर में आनंद भर दे बारम्बार

Mangala Gauri Vrat Ki Hardik Shubkamnaye

7. मंगल भवन अमंगल हारी,

गौरी तू है सबकी प्यारी,

व्रत की महिमा अपरम्पार,

देती है सुख समृद्धि अपार,

8. माँ गौरी तुम हो शिव प्यारी

छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी

सावन के महीने आता व्रत है

जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है.

माँ मंगला गौरी कृपा सब पर करे।

9. मूरत मंगला गौरी माँ की है बसी नयन में

खुशबू माता के प्यार की महकी चमन में

में हो जाऊ बलिहारी सब कुछ माँ पर वारी

दर्शन दे दो माता में आई शरण तिहारी।

मंगला गौरी की शुभकामनाएं

10. माँ गौरी आपके घर में सुख-समृद्धि लाएं,

मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article