Makar Sankranti Mehndi Design: मकर संक्रांति के खास पर्व पर हाथों में मेहंदी न लगाई, तो त्यौहार का रंग फीका हो जाता है। कहा जाता है कि मेहंदी लगाने का कोई सीजन नहीं होता है। जब भी मौका मिले, तो इसे अपने खूबसूरत हाथों पर बना लें। अब आप सोच रहे होंगे कि मुझे तो मेहंदी लगानी नहीं आती है। ऐसे में मेहंदी कैसे लगाऊं? तो परेशान न हों, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से डिजाइन बताएंगे, जिसे आप आसानी से अपने हाथों पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं मेहंदी के आसान से डिजाइन?
चेन वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हाथों पर ज्यादा डिजाइन बनाना नहीं पसंद हैं, तो चेन वाली मेहंदी डिजाइन बनाएं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको किसी स्पेशल कोर्स की जरूरत नहीं है। चेन वाली मेहंदी डिजाइन में ज्यादातर फूल से डिजाइन बने होते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए बिंदी की मदद से चेन और फूल बनाएं। इसके बाद एक कोने में अच्छा सा फूल का डिजाइन बना लें। फिर उंगलियों पर डॉट-डॉट करके एक अच्छा सा आकार दें।
सिंपल फूल वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आपको फूल काफी ज्यादा पसंद हैं, तो हाथों पर फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी बना सकते हैं। फूलों की डिजाइन वाली मेहंदी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होती है। यह बहुत ही सिंपल सा डिजाइन होता है। साथ ही इसे आपको अपने हाथों पर लगाने में अधिक समय भी नहीं लगेगा। इयरबड की मदद से आप अपने हाथों पर फ्लावर का डिजाइन बना सकते हैं। इससे हाथों पर परफेक्ट फूल का डिजाइन बनेगा।
डॉटेड बेल मेहंदी
मेहंदी डिजाइन में बेल डिजाइन काफी ज्यादा लोकप्रिय होता है। यह मुख्य रूप से उंगलियों पर बनाई जाती है, लेकिन इस डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव करें। सबसे पहले हाथ की उंगलियों पर बेल डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसे पूरे हाथों पर फैलाएं। इससे
अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रहे हैं, तो बिंदी के आकार का डिजाइन दे सकते हैं। इसके बाद इसे एक गोलाकार लुक दें। फिर इसे चेन से जोड़ें। यह आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती है। साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
