लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Mehndi Design : आसमान की रंग बिरंगी पतंगों के बीच हाथों में सजाएं शानदार मेहंदी, देखें नई डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 12:02 AM IST

Makar Sankranti Mehndi Design : मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस खास मौके पर लोग काफी उत्साहित होते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसे लेकर कई तरह की तैयारियां करती हैं। कई महिलाएं अपनी साज-सज्जा पर ध्यान देती हैं। इनमें हाथों पर मेहंदी लगाना प्रमुख है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

Image

मकर संक्रांति पर हाथों पर लगाएं ये खास मेहंदी के डिजाइन

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथों पर बनाएं भगवान वाला मेहंदी डिजाइन
  • जाल मेहंदी डिजाइन है बहुत ही खास
  • मकर संक्रांति पर हाथों पर बनाएं पतंग


Makar Sankranti Mehndi Design : हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति को प्रमुख पर्व माना जाता है। यह न सिर्फ भारत में ही, बल्कि नेपाल में भी बहुत ही धूम-धाम से सेलेब्रेट किया जाता है। मकर संक्रांति पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जब मनाया जाता है। यह पर्व जनवरी माह के चौदहवें दिन यानि 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस त्यौहार को लेकर भारत की महिलाएं और लड़कियां काफी उत्साह में रहती हैं। मकर संक्रांति के इस खास अवसर पर महिलाओं को सजना संवरना बहुत ही पसंद आता है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाना नहीं भूलती हैं। अगर आप भी मकरसंक्रांति के मौके पर खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहते हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको आज मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन बताएंगे, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं। आइए जानते हैं मेहंदी का आकर्षक लेटेस्ट डिजाइन -

पतंग का मेहंदी डिजाइन

मकर संक्रांति के मौके पर आप अपने हाथों पर पतंग के डिजाइन को बना सकते हैं। इंटरनेट पर आपको कई ऐसे डिजाइन आसानी से मिल सकते हैं। यह आपकी संक्रांति को खास बना सकते हैं। साथ ही पतंगों का डिजाइन आपके हाथों पर निखरेगा। हाथों पर पतंग डिजाइन की मेहंदी बनाना बहुत ही आसान है।

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन

मकरसंक्रांति का पर्व खुशियों का होता है। खासतौर पर इस सीजन में रंग-बिरंगे फूलों का आगमन होता है। ऐसे में अपने हाथों पर फूल-पत्‍ती की बेल डिजाइन वाली मेहंदी लगाएं। इस तरह के डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। इस खास मौके पर आप कमल, गुलाब के फूल, गुड़हल के फूलों का डिजाइन और बेल बना सकते हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती भी निखरेगी।

हमेशा ट्रेंड में रहता है जाल मेहंदी डिजाइन

जाल मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। खासतौर पर अगर आपको भरे हाथ अच्छे लगते हैं, तो आप अपने जालों पर जाल मेहंदी डिजाइन बनवाएं। इस मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक दोनों साइड लगाया जा सकता है। इसमें आप बेल, कैरी और मंडला आर्ट को क्लब कर सकते हैं।

भगवान वाला मेहंदी डिजाइन

मकर संक्रांति के मौके पर आप अपने हाथों पर भगवान वाले मेहंदी डिजाइन बनवा सकते हैं। यह आपके काफी अलग और हटकर नजर आएगा। इसके साथ अगर आप भगवान को पतंर उड़ाते दिखाते हैं, तो आपके मेहंदी डिजाइन की हर कोई तारीफ करेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article