Lohri Decoration Ideas: मकर संक्रांति से 1 दिन पहले 13 जनवरी को हर साल लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। जनवरी में फसल कटाई से संबंधित तीन त्योहार लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल को बड़े ही शानदार तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। ये सभी त्योहार सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माने जाते हैं। इस त्योहार की तैयारी लोग अपने घरों में काफी पहले से ही करने लगते हैं। खाने पीने और डांस-गाने के साथ-साथ लोग अपने घरों को खूब सजाते और आकर्षक बनाने में लग जाते हैं। अलग-अलग तरीके से घर को सजाया जाता है। आइए जानते हैं कुछ आईडिया जिनसे हम अपने घरों को बहुत ही ब्यूटीफुल लुक दे सकते हैं।
लोहड़ी के लिए डेकोरेशन आइडियाज-
1- आप अपने घर के पूजा स्थल व प्रवेश द्वार पर रंग बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकते हैं और गेंदे के फूलों की माला से दरवाजे पर तोरण लगा सकते हैं। फूल इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हर किसी को पसंद आते हैं।
2- रंग बिरंगे फूलों की माला को आप अपनी रोशनी वाली झालर से जोड़कर अपने प्रवेश द्वार और शो प्लांट के साथ-साथ गार्डन में भी इनसे डेकोरेशन कर सकते हैं। लाइट और फूलों का साथ हर किसी को पसंद आता है और रॉयल लुक भी देता है।
3- जहां लोहड़ी की पूजा करनी हो, वहां आप फूलों से सजा हुआ बैकग्राउंड बना सकते हैं। इस मौके के लिए आप बालकनी व छज्जे के ऊपर फूलों की माला से सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा माला को छोटी-बड़ी लंबाई में बालकनी से लटका सकते हैं।
4- बेडरूम की दीवार पर आप फूलों से सुंदर आकृतियां बनाकर इन्हें सजा सकते हैं। क्योंकि त्योहार पर कई गेस्ट घर आते हैं, ऐसे में आपके घर का कोना-कोना सजा हुआ होना चाहिए।
5- अगर आप अपनी सजावट में चार चांद लगाना चाहते हैं तो फूलों की रंगोली के साथ-साथ कलरफुल मोमबत्तियां लगाकर भी आप बहुत ही आकर्षक सजावट कर सकते हैं, जो सभी को अपनी ओर खींचने का काम करेंगे।
फूलों से सजावट करने पर आपके घर का लुक अलग और आकर्षक तो होगा ही। इसके साथ ही इसमें खर्चा भी बहुत कम आता है। फूल से सजे घर को देखने के बाद त्योहार वाली फीलिंग अपने आप ही आ जाती है। इसलिए बाजार से महंगे-महंगे सामान लाने की बजाय आपके घर की सजावट के लिए सुंदर फूलों का इस्तेमाल किफायती रहेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
