लाइफस्टाइल

सांप जैसा दिखता है ये पौधा, चट कर जाता है सारे मच्छर, जानें क्या डालकर उगाएं

Machar ko kaise bhagaye: घर में मच्छरों की परेशानी अगर आपको सता रही है तो ये पौधा आपके बेहद काम आ सकता है। इस पौधे की सांप जैसी बनावट लोगों को बेहद आकर्षित करती है।

Image

मच्छर भगाने का आसान तरीका (AI Image)

Machar ko kaise bhagaye: गर्मी आते ही मच्छरों की समस्या हर घर में आम हो जाती है। मच्छरों की वजह से कई लोग तो रातों को सो तक नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो घर में कोबरा लिली का पौधा लगाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस पौधे के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं जिसे सिर्फ डेकोरेशन के लिए ही नहीं बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस पौधे की बनावट बिल्कुल सांप जैसी है जो इसे खास बनाती है।

क्या पौधा लगाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है

कोबरा लिली प्लांट मच्छरों से छुटाकारा पाने के लिए बेहद कारगर है। बिल्कुल सांप जैसा दिखने वाला ये पौधा आसानी से मच्छरों को अपने जाल में फंसा लेता है और साथ ही छोटे कीड़ों को भी खा जाता है। अगर कोई मच्छर इसके आसपास भिनभिना रहा है तो उसका बच पाना तकरीबन नामुमकिन होता है।

इस पौधे को नेचुरल कीट कंट्रोल प्लांट भी कहा जाता है। मच्छरों को जाल में फंसाने के लिए इसकी पत्तियों के अंदर एक खास तरह की खुशबू और मीठा रस होता है जिसके चलते ना चाहते हुए भी मच्छर और छोटे कीड़े इसकी ओर खिंचे चले आते हैं।

मच्छरों से छुटाकारा पाने के अलावा भी है बेहद उपयोगी

यह पौधा छोटे कीड़ों और मच्छरों को तो कम करता ही है साथ ही ये देखने में काफी अलग और यूनीक लगता है। अगर आप इसे गार्डन या फिर बालकनी में लगाते हैं तो ये आपके घर को आकर्षक लुक देता है। अगर अपने घर में कुछ अलग हटकर लगाना चाहते हैं तो ये पौधा आपके लिए बेस्ट है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप इसे घर में लगा रहे हैं तो ऐसी जगह रखें जहां तापमान ज्यादा ना बढ़े। ज्यादा गर्मी में ये पौधा मर भी सकता है।

गर्मी में मिट्टी ज्यादा सूखनी नहीं चाहिए। ठंडे और नम मौसम में ये पौधा अच्छी तरह बढ़ता है। इसके अलावा साधारण पानी से इतर इसे ज्यादा नमक वाले पानी से सींचना बेहतर होता है।

उगाने के लिए मिट्टी में क्या डालें

इसे सामान्य गार्डन मिट्टी में मत लगाएं। कोशिश करें इसे ऐसी मिट्टी में उगाने की जहां नमी बनी रहे और इस पौथे को पानी भी आसानी से निकल सके। सूखी पत्तियों की खाद, नारियल का बुरादा, परलाइट या रेत इसे उगाने के लिए आप मिट्टी में मिला सकते हैं। ज्यादा केमिकल वाली खाद ना डालें इससे पौधे को नुकसान हो सकता है।

अगर सही देखभाल के साथ आप इस पौधे को घर में उगाते हैं तो मच्छर भगाने के साथ ही ये आपके घर की शोभा भी बढ़ाने का काम करेगा। इसकी सांप जैसी बनावट लोगों का ध्यान खींचती है जो काफी ट्रेंड में भी है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article