Tea leaf for Tulsi: तुलसी का पौधा भारतीय घरों में बहुत आम है। इस पौधे के लोग कई तरह के मकसद से घरों में लगाते हैं। किसी का मकसद धार्मिक होता है तो किसी का आयुर्वेदिक। एक बात जो सबमें समान है वो ये है कि हर कोई चाहता है उनके घर की तुलसी हरी-भरी और घनी बनी रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, जिनमें से एक प्रभावी तरीका है चाय पत्ती का उपयोग।
तुलसी के पौधे में चायपत्ती डालने से क्या होता है
तुलसी के पौधे में अकसर लोग चाय पत्ती डालते हैं। क्या चायपत्ती पौधे के लिए सही है? आइए समझते हैं कि तुलसी के पौधे में चायपत्ती डालने के क्या फायदे हैं:
1. हरी भरी रहती है तुलसी
तुलसी के पौधे को अपनी पत्तियों की हरियाली बनाए रखने के लिए नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है। चाय की पत्ती में नाइट्रोजन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
2. मिट्टी को मिलता है पोषण
चाय पत्ती मिट्टी को पोषण देती है। यह मिट्टी को भुरभुरा और हल्का बनाती है, जिससे जड़ों तक ऑक्सीजन का प्रवाह आसानी से होता है। यह मिट्टी की नमी सोखने की क्षमता को भी बढ़ाती है, जो चिलचिलाती गर्मी में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाती है।
3. पीएच लेवल होता है मेंटेन
तुलसी का पौधा हल्की अम्लीय मिट्टी में अच्छी तरह फलता-फूलता है। चाय की पत्ती की प्रकृति भी थोड़ी अम्लीय होती है। इसके नियमित उपयोग से मिट्टी का पीएच स्तर तुलसी के अनुकूल बना रहता है, जिससे पौधा स्वस्थ रहता है।
Read Also: तुलसी के पौधे में दही डालने से क्या होता है
तुलसी के पौधे को घना कैसे बनाएं
तुलसी के पौधे में चाय पत्ती डालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है:
- इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती: यदि आप बनी हुई चाय की पत्ती का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें। उसमें चीनी या दूध का अंश बिल्कुल नहीं रहना चाहिए, क्योंकि चीनी से मिट्टी में चींटियां या फंगस लग सकते हैं। धोने के बाद इसे धूप में सुखाकर ही मिट्टी में डालें।
- ताजी चाय पत्ती: आप ताजी चाय पत्ती का भी उपयोग कर सकते हैं। एक लीटर पानी में एक चम्मच चाय पत्ती उबालें, उसे ठंडा करें और छानकर महीने में एक बार तुलसी की जड़ में डालें।
- मात्रा का ध्यान: बहुत अधिक मात्रा में चाय पत्ती न डालें। महीने में एक या दो बार दो चम्मच सूखी चाय पत्ती एक गमले के लिए पर्याप्त है।
तुलसी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें
चाय पत्ती तुलसी के लिए एक जादुई खाद की तरह काम करती है। तुलसी के पौधे में चाय पत्ती डालने के बाद मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें ताकि यह गहराई तक जा सके। इसके साथ ही, तुलसी के पौधे को सीधी धूप और सही मात्रा में पानी की भी आवश्यकता होती है। इन बातों का ध्यान रख आप तुलसी की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं।
