लाइफस्टाइल

दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, पहली प्रेगनेंसी में खूब वायरल हुआ था एक्ट्रेस का ये बेबी बंप लुक

कियारा आडवाणी की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच उनकी पहली प्रेग्नेंसी का Met Gala लुक फिर चर्चा में है। बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने ग्लोबल फैशन इवेंट में ऐसा अंदाज चुना था, जिसमें मॉडर्न फैशन के साथ मॉडर्न मैटरनिटी स्टाइल भी नजर आया।

Image

Kiara Advani Pregnant Again, Take a look at her maternity look

Kiara Advani: कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर कियारा की पहली प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें और पुराने लुक्स भी चर्चा में आ गए। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उनके Met Gala 2025 के बेबी बंप लुक ने खींचा।

    ग्लोबल फैशन के इस बड़े मंच पर कियारा ने पहली बार कदम रखा था और उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने बेबी बंप को अपने मेट गाला डेब्यू लुक के साथ बखुबी फ्लॉन्ट किया था। खास बात यह थी कि उनकी ड्रेस सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें मां और बच्चे के रिश्ते को भी खूबसूरती से दिखाया गया था।

    पहली प्रेग्नेंसी में Met Gala पहुंचीं कियारा

    5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में Met Gala का आयोजन हुआ था। उस साल इवेंट की थीम ‘Superfine: Tailoring Black Style’ थी। कियारा ने इसी इवेंट से अपना Met Gala डेब्यू किया था। उनके लिए यह मौका इसलिए भी खास था क्योंकि वह बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची थीं।

    ऐसी थी कियारा की खास ड्रेस

    कियारा ने डिजाइनर गौरव गुप्ता का कस्टम आउटफिट पहना था, जिसे स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने तैयार किया था। ड्रेस में सबसे ज्यादा ध्यान एंटीक गोल्ड रंग की ब्रेस्टप्लेट ने खींचा। इस पर क्रिस्टल और घुंघरू जैसी छोटी डिटेल्स लगाई गई थीं, जिससे आउटफिट में ग्लैमर के साथ भारतीय टच भी नजर आया।

    लंबा केप बना लुक का आकर्षण

    इस खास ड्रेस के साथ कियारा ने सफेद और मोनोक्रोम टोन वाला लंबा केप कैरी किया था। पीछे की तरफ फैला हुआ केप उनके लुक को काफी रॉयल और ड्रामेटिक बना रहा था। रेड कार्पेट पर चलते हुए यह आउटफिट काफी अलग नजर आया।

    ड्रेस में दिखी मां और बच्चे की कहानी

    कियारा के आउटफिट की सबसे प्यारी डिटेल थी दो जुड़े हुए दिलों की डिजाइन। इन दोनों दिलों को एक चेन जैसी आकृति से जोड़ा गया था। यह डिजाइन मां और बच्चे के बीच के रिश्ते को दिखाती थी। यानी ड्रेस सिर्फ खूबसूरत नहीं थी, बल्कि उसके पीछे एक इमोशनल कहानी भी थी।

    कियारा के इस लुक को दुनिया भर से प्यार मिला था। प्रेगनेंसी के साथ साथ कियारा के पोस्ट प्रेगनेंसी लुक्स भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उम्मीद है कि, दूसरी प्रेगनेंसी के साथ भी कियारा के फैशनेबल लुक्स उनके फैंस को देखने को मिलते रहेंगे।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article