लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2022 latest mehndi design : इस करवा चौथ पर ट्राई करें ये स्पेशल डिजाइन, सुहाग की ये निशानी बनाएगी हाथों को और खूबसूरत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:58 AM IST

Karwa Chauth 2022 latest mehndi design : करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं खासतौर पर मेहंदी लगाती है।

Image

karwa chauth 2022 latest mehndi design

KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा
  • सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है
  • इस करवा चौथ पर लगाएं ये स्पेशल मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth 2022 latest mehndi design : सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa chauth) का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है और पति- पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी होती है। कहते हैं मेहंदी जितनी लाल होती है, उतना आपका पति आपसे प्रेम करता है। सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी का विशेष महत्व होता है। अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ यूनिक डिजाइन्स के साथ अपने हाथों की खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।

आज कल अरेबिक मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। ये डिजाइन बनाने में बहुत आसान होता है और सुंदर भी लगता है। आप अगर किसी कारण से पार्लर नहीं जा पा रही हैं तो घर पर ये मेहंदी असानी से लगा सकती हैं।

arabic mehndi design

arabic mehndi design

नाम वाली मेहंदी - करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के नाम वाला डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों में बेहद खूबसूरत लगेगा। खासतौर पर नई नवेली दुल्हन इस तरह की मेहंदी डिजाइन्स को लगाना पसंद करती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने हाथों में अली फजल का नाम लिखवाया था।

name mehndi

name mehndi

इसके अलावा आप चाहें तो करवा चौथ पर दोनों हाथों में दूल्हा और दुल्हन के चेहरे वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। ये डिजाइन करवा चौथ के हिसाब से काफी अच्छा लगता है।

mehndi

mehndi

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ के दिन चांद के अलावा करवा माता की पूजा होती है। इस दिन जो महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article