लाइफस्टाइल

Karwachauth mangalsutra designs: करवाचौथ पर लेना है नया मंगलसूत्र, आलिया भट्ट से लेकर अनुपमा तक हिट हैं डिजाइंस- देखें कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:53 PM IST

Karwachauth mangalsutra designs: महिलाओं के लिए करवाचौथ का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। करवाचौथ के लिए महिलाओं ने शॉपिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी इस करवाचौथ मंगलसूत्र खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन सेलेब्स के डिजाइन्स से ले सकते हैं इंस्पीरेशन।

Image

alia to katrina mangal sutra design

Karwachauth mangalsutra designs: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवाचौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने शॉपिंग शुरू कर दी है। सोलह श्रृंगार में सबसे ज्यादा मंगलसूत्र जरूरी होता है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर मंगलसूत्र खरीदने का प्लान कर रही हैं तो हम आप इन सेलेब्स के मंगलसूत्र के डिजाइन्स से इंस्पीरेशन ले सकते हैं।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone

deepika padukone

अगर आप सिंपल मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण जैसा मंगलसूत्र आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं। इस मंगलसूत्र में सॉलिटेयर हीरा जड़ा है। दीपिका के इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये है।

कैटरीना कैफ

katrina kaif (3)

katrina kaif (3)

कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी की थीं। एक्ट्रेस ने डिजाइनर सब्यसाची से अपना मंगलसूत्र डिजाइन करवाया था। एक्ट्रेस का मंगलसूत्र काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश है। इस मंगलसूत्र की कीमत 7 लाख रुपये है।

आलिया भट्ट

alia bhatt (7)

alia bhatt (7)

आलिया भट्ट के लिए पहला करवाचौथ काफी स्पेशल होने वाला है। आलिया ने अपने मंगलसूत्र में हीरों के साथ अपने पति का लकी नंबर 8 को भी खास अंदाज में डिजाइन करवाया है।

ऐश्वर्या राय

aishwarya (1)

aishwarya (1)

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की है। एक्ट्रस का मंगलसूत्र न बहुत हैवी और न ही बहुत हल्का है। अगर आप ज्यादातर साड़ी पहनती हैं, तो ऐश्वर्या जैसा मंगलसूत्र खरीद सकते हैं। इस मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपये है।

अनुष्का शर्मा

anushka

anushka

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी। कपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अनुष्का का डायमंड मंगलसूत्र काफी क्लासी लग रहा है। अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो अनुष्का के मंगलसूत्र का डिजाइन देख सकती हैं। इसकी कीमत 52 लाख रुपये है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article