लाइफस्टाइल

गेहूं-बाजरा नहीं, अब लोग खाते हैं इन चीजों का आटा, मार्केट में है खूब डिमांड

गेहूं और बाजरे के आटे के अलावा अब बाजार में कई नए तरह के आटे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कटहल, केले जैसे विकल्प हेल्थ कॉन्शियस लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Image

Types of Atta

रोटी का मतलब कई लोगों के लिए सिर्फ गेहूं का आटा होता है। वहीं जब कुछ हेल्दी ऑप्शन्स की बात आती है तो बाजरे, ज्वार या रागी के आटे की रोटी खाई जाती है। लेकिन आज के दौर में खानपान की आदतें पूरी तरह से बदल चुकी हैं। हेल्थ और न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण लोग नए-नए प्रकार के आटे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। सुपरमार्केट से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक कई ऐसे आटे उपलब्ध हैं, जिनके बारे में कुछ साल पहले बहुत कम लोग जानते थे।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - छबील का लंगर क्यों लगाते हैं?

इनमें कटहल का आटा, केले का आटा, नारियल का आटा और चने का आटा जैसे विकल्प शामिल हैं। खास बात यह है कि ये आटे सिर्फ ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग पोषण गुणों के कारण लोगों की पसंद बन रहे हैं। फिटनेस प्रेमी, डायबिटीज के मरीज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इन नए विकल्पों को आजमा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आटों के बारे में जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

कटहल का आटा

पिछले कुछ वर्षों में कटहल के आटे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। कच्चे कटहल को सुखाकर और पीसकर यह आटा तैयार किया जाता है। इसे सामान्य आटे में मिलाकर रोटी या पराठे बनाए जाते हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण बाजार में इसकी मांग भी बढ़ी है।
Healthy Flour Options

Healthy Flour Options

केले का आटा

कच्चे केले से बनने वाला आटा अब कई हेल्थ स्टोर्स में आसानी से मिलने लगा है। यह ग्लूटेन-फ्री विकल्प के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। स्मूदी, पैनकेक और बेकिंग में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। विदेशों में इसकी मांग पहले से थी, लेकिन अब भारत में भी लोग इसे आजमा रहे हैं।

नारियल का आटा

लो-कार्ब और हेल्दी रेसिपी पसंद करने वाले लोग नारियल के आटे को खूब खरीद रहे हैं। यह हल्की मिठास और अलग स्वाद देता है। कुकीज, केक और अन्य बेक्ड चीजों में इसका उपयोग बढ़ा है।

चने का आटा

बेसन कोई नई चीज नहीं है, लेकिन अब इसे प्रोटीन-रिच आटे के रूप में नई पहचान मिल रही है। कई लोग गेहूं के आटे में चने का आटा मिलाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे रोटियां और स्नैक्स अधिक पौष्टिक बन सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article