लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और गोल्डन टेंपल, चेक करें पूरी डिटेल्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 3, 2022, 12:16 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR AMRITSAR: इस टूर पैकेज का ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। साथ ही आपका टिकट चेयर कार का होगा। अगर बात मील प्लान की करें तो आपको एक दिन का पूरा मील + एक दिन का लंच मिलेगा। साथ ही रहने को आपको होटल कंट्री इन या उसके जैसा होटल मिलेगा।

Image

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें अमृतसर।

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR AMRITSAR: अगर आप इसी महीने 2 दिन का छोटे टूर का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दिल्ली (Delhi) से अमृतसर (Amritsar) के लिए एक टूर पैकेज निकाला है। इस टूर का पैकेज का नाम New Delhi - Amritsar Tour है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप वाघा बॉर्डर (Wagah Border), जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) और स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) (Golden Temple) घूम सकेंगे।

इस टूर पैकेज का ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। साथ ही आपका टिकट चेयर कार का होगा। अगर बात मील प्लान की करें तो आपको एक दिन का पूरा मील + एक दिन का लंच मिलेगा। साथ ही रहने को आपको होटल कंट्री इन या उसके जैसा होटल मिलेगा।

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें अमृतसर

अब बात अगर हम इस टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल लेने पर ये टूर पैकेज आपको 8,325 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा डबल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 6,270 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 5,450 रुपए का पड़ेगा। इसके साथ 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 4320 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 3,690 रुपए खर्च करने होंगे।

ये टूर पैकेज इसी महीने की 9 तारीख से शुरू हो रहा है। बता दें कि अमृतसर सिखों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल को औपचारिक रूप से हरमंदिर साहिब के रूप में जाना जाता है और ये सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराना गुरुद्वारा है।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article