IRCTC JAMMU KASHMIR TOUR PACKAGE: कहते हैं कि अगर धरती में कहीं स्वर्ग है तो वह जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में है। वहीं अगर आप जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) जम्मू-कश्मीर के लिए एक टूर पैकेज (Tour Package) लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JAMMU-KATRA-SRINAGAR-GULMARG-SONMARG-PAHALGAM-SRINAGAR है।
ये टूर पैकेज अगले साल फरवरी महीने की पहली तारीख से शुरू होगा। ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कटरा, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज की प्राइस पीक और लीन सीजन में अलग-अलग है। इस टूर पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर शामिल हैं। साथ ही इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें जम्मू-कश्मीर
अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो लीन सीजन में सिंगल में ये टूर पैकेज 52,810 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा डबल शेयरिंग में ये 26,825 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 21,865 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल की उम्र के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,665 और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 11,005 रुपए का पड़ेगा।
वहीं पीक सीजन में सिंगल में ये टूर पैकेज 61,100 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा डबल शेयरिंग में ये 28,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 22,690 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल की उम्र के बच्चे के लिए बेड लेने पर 17,720 और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,450 रुपए का पड़ेगा।
बता दें कि लीन सीजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 02 जनवरी से 31 मार्च, 01 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच होता है। वहीं पीक सीजन 16 दिसंबर से 01 जनवरी, 01 अप्रैल से 31 जुलाई, 16 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होता है। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
