IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GOA: हर भारतीय का सपना होता है कि वह अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार तो जरूर गोवा (Goa) घूमने जाएं। ऐसे में आईआरसीटीसी (IRCTC) इस सपने को पूरा करने जा रहा है। दरअसल आईआरसीटीसी ने गोवा के लिए एक सस्ता एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गोवा घूमकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Amazing Goa Air package है और ये 3 रातऔर चार दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जो डेस्टिनेशन कवर करेंगे, वह हैं साउथ गोवा और नॉर्थ गोवा। ट्रेवल मोड फ्लाइट का होगा। ये टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। अगर बात हम मील प्लान की करें तो इसमें आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें गोवा
ये टूर पैकेज अगले महीने 10 दिसंबर को शुरू होगा। लखनऊ एयरपोर्ट से दोपहर 3.30 बजे की फ्लाइट होगी। इस टूर पैकेज में टोटल सीट की संख्या 30 है। अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये टूर पैकेज 34, 380 रुपए का पड़ेगा। इसी तरह डबल शेयरिंग पर 28,510 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर 28,040 रुपए खर्च होंगे।
वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 24,860 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 24,490 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 2 साल की उम्र के बच्चे का किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में नकद जमा करना होगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
