बिजनेस

इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज! फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार, 9 महीने के टॉप पर Manufacturing PMI

PMI डेटा देश की इकोनॉमी के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। नवंबर, 2026 में मैन्युफैक्चरिंग PMI 9 महीने के टॉप पर है। हालांकि, इस दौरान सविर्सेज PMI के डेटा में नरमी आई है।

Image

मैन्युफैक्चरिंग PMI में जबरदस्त उछाल

India PMI November 2026 Data : भारत की इकोनॉमी के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से गुड न्यूज मिली है। नवंबर 2026 में देश की फैक्ट्रियों में उत्पादन और नए ऑर्डर की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। HSBC Flash India Manufacturing PMI अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक Manufacturing PMI 54.7 से उछलकर नवंबर में 56.0 पर पहुंच गया है। यह पिछले 9 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की इस मजबूती के दम पर देश का कुल निजी क्षेत्र का उत्पादन (Composite PMI) भी अक्टूबर के 56.2 से बढ़कर 56.3 हो गया है, जो जून के बाद इसका सर्वोच्च स्तर है।

हालांकि, सोमवार, 23 नवंबर को जारी इस फ्लैश सर्वे में सर्विस सेक्टर की रफ्तार थोड़ी नरम पड़ती दिखी है। HSBC India Services PMI नवंबर में घटकर 55.3 पर आ गया है, जो अक्टूबर में 5 महीने के उच्चतम स्तर 55.8 पर था। बाजार के जानकारों ने सर्विस PMI के 56.0 रहने का अनुमान जताया था।

इंडेक्स का नाम (PMI Index)नवंबर 2026 (अनुमानित)अक्टूबर 2026 (पिछला)बदलाव / ट्रेंड
HSBC India Manufacturing PMI5654.79 महीने के उच्चतम स्तर पर
HSBC India Services PMI55.355.8हल्की सुस्ती (अनुमान 56.0 से कम)
HSBC India Composite PMI56.356.2जून के बाद सबसे तेज ग्रोथ

क्या होता है PMI का मतलब?

PMI यानी परचेज मैनेजर इंडेक्स असल में एक सर्वे होता है। इस सर्वे में अलग-अलग सेक्टर और इंडस्ट्री के परचेजिंग मैनेजर्स से बात की जाती है और पूछा जाता है कि वे कितनी खरीद कर रहे हैं और उसके आधार पर कितनी ग्रोथ की उम्मीद है। PMI में 50 से ऊपर का स्तर विस्तार यानी ग्रोथ को दिखाता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत होता है।

क्या बता रहा नवंबर 2026 PMI डेटा ?

HSBC और S&P Global के शुरुआती सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। क्योंकि, Manufacturing PMI 9 महीने के उच्चतम स्तर पर है। इसके अलावा Services PMI 56 के अनुमान की तुलना में 55.3 रहा, जबकि अक्टूबर में 55.8 रहा था। ऐसे में सर्विस सेक्टर में हल्की सुस्ती दिख रही है। वहीं, India Composite PMI इस साल जून के 56.2 के बाद सबसे ऊपर 56.3 पहुंच गया है।

फैक्ट्रियों में ताबड़तोड़ भर्तियां

मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में नए ऑर्डर और मांग बढ़ने की वजह से फिलहाल फैक्ट्रियों में 7 महीनों की सबसे तेज रफ्तार से नई नियुक्तियां की जा रह हैं। वहीं, इसके उलट, सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने करीब एक साल में पहली बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। सर्विस सेक्टर में बकाया काम (Outstanding Business) भी लगातार दूसरे महीने कम हुआ है, हालांकि विदेशी ग्राहकों से मिलने वाले एक्सपोर्ट ऑर्डर में अच्छी तेजी बनी रही।

लागत का दबाव घटने से आया जोश

पिछले कुछ दिनों में क्रूड के दाम में कमी आने की वजह से नवंबर में कच्चे माल की लागत और इनपुट कॉस्ट का दबाव पहले के मुकाबले घटा है। वहीं, कंपनियों ने ग्राहकों से वसूली जाने वाली कीमतों (Output Prices) में मामूली बढ़ोतरी की है। इस तरह लागत कम होने और बिक्री कीमतें स्थिर रहने से कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन को सीधा सपोर्ट मिल रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article