West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने वाला है। पश्चिम बंगाल सरकार इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। पश्चिम बंगाल का नया नाम ‘पश्चिम बंगा’ होगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में भी नाम बदलकर West Bengal की जगह ‘पश्चिम बंगा’ करने की दिशा में कदम उठाया गया है। राज्य की विधानसभा में इससे जुड़ा एक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे पारित करने के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
9 दिसंबर को प्रस्ताव की तैयारी
कैबिनेट बैठक के दौरान यह तय किया गया है कि 4 से 14 दिसंबर तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया जाएगा। इसी सत्र के दौरान 9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंगा’ करने से संबंधित प्रस्ताव विधानसभा में रखा जाएगा।
आगे की प्रक्रिया
विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे अगली कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। जहां केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
