IRCTC TOUR PACKAGE FOR PUNJAB AND HIMACHAL PRADESH: अगर आप पंजाब (Punjab) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) पंजाब और हिमाचल प्रदेश को लेकर एक प्लान लेकर आया है, जिसमें आप दोनों राज्यों की दो-दो जगह घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXPLORE AMRITSAR WITH GLORY OF DHARAMSHALA - SHIMLA & CHANDIGARH (NCH25) है। इस टूर पैकेज के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि आप कहां-कहां घूमेंगे। पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के शिमला और धर्मशाला में आप इस टूर पैकेज में घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब
अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो ये अलग-अलग है। (1 जनवरी से 10 जनवरी को छोड़कर), फरवरी, मार्च, अगस्त (14 अगस्त से 18 अगस्त को छोड़कर), सितंबर और अक्टूबर के लीन सीजन के दौरान अकेले बुक करने पर आपको 59,655 रुपए खर्च करने होंगे। इस तरह डबल शेयरिंग पर आपको ये टूर पैकेज 30,200, ट्रिपल शेयरिंग पर 23,850 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 बच्चे के लिए बेड लेने पर 15,660 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,680 रुपए खर्च करने होंगे।
इसी तरह 1 जनवरी से 10 जनवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, 14 अगस्त से 18 अगस्त, नवंबर और दिसंबर के पीक सीजन के दौरान अकेले बुक करने पर आपको 62,380 रुपए खर्च करने होंगे। इस तरह डबल शेयरिंग पर आपको ये टूर पैकेज 31,690, ट्रिपल शेयरिंग पर 24,840 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 बच्चे के लिए बेड लेने पर 15,660 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,680 रुपए खर्च करने होंगे।
इस टूर पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर शामिल हैं। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। टूर पैकेज में अमृतसर में आप 1 दिन रहेंगे। इसके अलावा शिमला, धर्मशाला और चंडीगढ़ में आप 2-2 दिन रहेंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
