लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में कश्मीर में Girlfriend संग उठाएं बर्फबारी का मजा, आपको बस खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 15, 2023, 01:16 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU, SRINAGAR, SONMARG, PAHALGAM, GULMARG , KATRA AFTER VALENTINES DAY: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, कटरा, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। पैकेज का टाइप लैंड टूर होगा। ये टूर पैकेज जम्मू से इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU KASHMIR

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU, SRINAGAR, SONMARG, PAHALGAM, GULMARG , KATRA AFTER VALENTINES DAY: फरवरी का महीना प्यार का होता है। फरवरी में आने वाला वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) और वैलेंटाइन डे (Valentines Day) अब खत्म हो चुका है। वैलेंटाइन वीक में जो कपल (Couple) कहीं घूमने नहीं गए है, ये खबर उनके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कई खूबसूरत शहर घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JAMMU - SRINAGAR - SONMARG - PAHALGAM - GULMARG - KATRA PACKAGE है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, कटरा, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। पैकेज का टाइप लैंड टूर होगा। ये टूर पैकेज जम्मू से इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का कोड NCH15 है।

अगर आप लीन सीजन में इस टूर पैकेज को बुक कराते हैं तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,860 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 31,355 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 25,535 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 20,785 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,710 रुपए खर्च करने होंगे। लीन सीजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2 जनवरी से 31 मार्च और 1 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच होता है।

वहीं अगर पीक सीजन की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 64,350 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,840 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 26,525 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 20,785 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,710 रुपए खर्च करने होंगे। लीन सीजन 16 दिसंबर से 1 जनवरी, 1 अप्रैल से 31 जुलाई और 16 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होता है।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article