लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें गुजरात के कई बड़े शहर, जानें- प्राइस समेत सभी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 10, 2022, 06:04 PM IST

IRCTC Tour Package For Gujarat: हैदराबाद से ये टूर पैकेज शरू होगा। ये टूर पैकेज गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, द्वारका और सोमनाथ जैसे शहरों को कवर करेगा। मील में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे। साथ ही आपको इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। ट्रांसपोर्टेशन के लिए आपको एसी गाड़ी मिलेगी।

Image

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें गुजरात के कई बड़े शहर।

IRCTC Tour Package For Gujarat: अगर आप इसी महीने गुजरात (Gujarat) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसे लेकर एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है। सुंदर सौराष्ट्र (Sundar Saurashtra) नाम का ये आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा। ये टूर पैकेज 14 दिसंबर 2022 से शुरू होगा।

हैदराबाद से ये टूर पैकेज शरू होगा। ये टूर पैकेज गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, द्वारका और सोमनाथ जैसे शहरों को कवर करेगा। मील में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे। साथ ही आपको इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। ट्रांसपोर्टेशन के लिए आपको एसी गाड़ी मिलेगी।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें गुजरात के कई बड़े शहर

अब बात अगर किराये की करें तो इसमें किराया दो टाइप का है, जिसमें स्लीपर और थर्ड एसी शामिल हैं। अगर बात थर्ड एसी की करें तो 1 से 3 लोगों में सिंगल पर ये 52495 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 1-3 लोगों में डबल शेयरिंग पर ये 29535 रुपए, तो वहीं 4-6 लोगों में डबल शेयरिंग में ये 23360 रुपए का पड़ेगा। वहीं 1-3 लोगों में ट्रिपल शेयरिंग पर ये 22850 रुपए, तो वहीं 4-6 लोगों में ट्रिपल शेयरिंग में ये 20250 रुपए का पड़ेगा। साथ ही 5 साल से 11 बच्चे के बच्चे के लिए बेड लेने पर 18345 रुपए और 5 साल से 11 बच्चे के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 17575 रुपए खर्च करने होंगे।

अब अगर बात स्लीपर क्लास की करें तो 1 से 3 लोगों में सिंगल पर ये 49695 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 1-3 लोगों में डबल शेयरिंग पर ये 26740 रुपए, तो वहीं 4-6 लोगों में डबल शेयरिंग में ये 20565 रुपए का पड़ेगा। वहीं 1-3 लोगों में ट्रिपल शेयरिंग पर ये 20055 रुपए, तो वहीं 4-6 लोगों में ट्रिपल शेयरिंग में ये 17455 रुपए का पड़ेगा। साथ ही 5 साल से 11 बच्चे के बच्चे के लिए बेड लेने पर 15545 रुपए और 5 साल से 11 बच्चे के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 14780 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपने लिए बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article