Fashion Fight: नीता अंबानी से लेकर ईशा तो श्लोका और राधिका तक अंबानी खानदान की हर महिला का फैशन सेंस बहुत ही ज्यादा अच्छा है। अक्सर ही सभी के लुक्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में पति आकाश अंबानी के साथ एक शादी के लिए पहुंची श्लोका मेहता का साड़ी वाला लुक काफी वायरल हो रहा है। श्लोका ने उल्टा पल्ला प्लीटेड स्टाइल में सिल्क की साड़ी पहनी थी। हालांकि फैंस को जरा वक्त नहीं लगा ये पहचानने में कि, ये साड़ी इससे पहले राधिका पहन चुकी हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मेथी में सिर्फ एक चीज मिला लो बाल इतने लंबे, मोटे हो जाएंगे कि सब चौंक जाएंगे
दरअसल अंबानी खानदान की लेडीज को कई कई बार पहले भी एक दूसरे कपड़े तो गहने रिपीट करते हुए देखा गया है। श्लोका मेहता का हालिया साड़ी लुक काफी प्यारा है। यहां देखें श्लोका और राधिका दोनों ने इस एक ही साड़ी को कैसे स्टाइल किया और फैशन की लड़ाई में कौन जीता।
श्लोका मेहता का साड़ी लुक
मुंबई में पति आकाश अंबानी के साथ एक शादी में वेडिंग गेस्ट बनकर पहुंची श्लोका मेहता का साड़ी वाला लुक काफी चर्चा में है। श्लोका ने इस लुक के लिए एकदम सिंपल और सुंदर क्रीम सिल्क और मल्टीकलर पेस्टल स्ट्राइप्स वाली साड़ी को उल्टा पल्ला के साथ प्लीटेड स्टाइल में ड्रेप किया था।
क्रीम बेस पर पेस्टल डिटेलिंग वाली इस साड़ी पर बहुत ही एलीगेंट और डेलीकेट अंदाज में स्टोन और सीक्वेन का काम भी किया हुआ था। इस साड़ी के साथ उन्होने स्लीवलेस डिजाइन का वी नेकलाइन वाला क्रॉप्ड फिटेड ब्लाउज पहना हुआ था। इस ब्लाउज पर खास बारीक स्टोन का काम किया हुआ था।
साड़ी के साथ श्लोका ने स्लीक लुक वाली सॉफ्ट कर्ल्स पोनीटेल बनाई थी। जिससे उनका लुक और भी नीट और क्लीन लग रहा था। वहीं उन्होनो गोल्ड के लेयर वाले हार के साथ रूबी को पेयर अप किया था। खूबसूरत फूलों वाली ईयररिंग्स के साथ गोल्ड की चूड़ियां श्लोका के लुक में चार चांद लगा रही थीं।
राधिका मर्चेंट ने 2 साल पहले पहनी

Radhika Merchant Pastel Saree
अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने यही वाली साड़ी 2 साल पहले गणेश चतुर्थी के फंक्शन के लिए पहनी थी। राधिका का ये वाला साड़ी लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ था। क्रीम बेस पेस्टल शेड्स वाली साड़ी के साथ राधिका ने श्लोका से अलग गोल गले वाला हल्की लंबी स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना था। राधिका ने साड़ी को स्टाइलिश उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में स्लीक बन के साथ पेयर अप किया था।
