लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज से घूमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़, जानें किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 29, 2022, 01:06 PM IST

IRCTC Shimla Manali Chandigarh Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 'Glory of Himalaya' है। इस टूर पैकेज में आप शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आप ट्रेन से यात्रा करेंगे। इस टूर पैकेज में आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा। साथ ही ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है।

Image

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से घूमे शिमला, मनाली और चंडीगढ़।

Photo : iStock

IRCTC Shimla Manali Chandigarh Tour Package: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) घूमने के लिए एक बेहद शानदार राज्य है। इसकी राजधानी शिमला (Shimla) और पर्यटक स्थल मनाली (Manali) पर्यटकों (Tourists) की भीड़ से गुलजार रहता है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आम शिमला और मनाली के साथ-साथ चंडीगढ़ में घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां आकर हिमालय भी देख सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 'Glory of Himalaya' है। इस टूर पैकेज में आप शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आप ट्रेन से यात्रा करेंगे। इस टूर पैकेज में आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा। साथ ही ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। ये टूर पैकेज हर शुक्रवार को शुरू होता है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से घूमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़

ये टूर पैकेज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से टूर पैकेज की ट्रेन रवाना होगी। अगर हम किराए की बात करें तो इसमें ग्रुप और लोगों के हिसाब से अलग-अलग किराया है। जैसे अगर आपका 2-3 एडल्ट का ग्रुप है तो डबल शेयरिंग पर 35,600 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 28,000 रुपए, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए एक्सट्रा बेड लेने पर 22,100 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 20,500 रुपए देने होंगे।

इसी तरह अगर आपका 4-5 एडल्ट का ग्रुप है तो डबल शेयरिंग पर 31,400 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 27,000 रुपए, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए एक्सट्रा बेड लेने पर 21,000 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,400 रुपए देने होंगे। वहीं पैकेज को बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कस्टमर 0-4 साल के उम्र के बच्चे के किराए को कैश में जमा किया जाएगा।

अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article