लाइफस्टाइल

IRCTC Shri Jagannath Yatra Package: श्री जगन्नाथ पुरी समेत इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका, देखें शानदार टूर पैकेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:52 AM IST

IRCTC Shri Jagannath Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए लगातार स्पेशल टूर ऑफर लॉन्च करता रहता है, इस बार IRCTC जगन्नाथ पुरी समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों पर यात्रा के लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है जिसकी शुरुआत 8 नवंबर 2022 से हो रही है।

Image

IRCTC ने लॉन्च किया श्री जगन्नाथ यात्रा पैकेज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • IRCTC ने लॉन्च किया जगन्नाथ पुरी के लिए शानदार टूर पैकेज।
  • इस टूर पैकेज के तहत कई धार्मिक स्थल घूमने का मौका मिलेगा।
  • IRCTC का यह टूर पैकेज 8 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

IRCTC Shri Jagannath Yatra Package: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम IRCTC ने यात्रियों के लिए एक और टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) की घोषणा की है। इस साल, आईआरसीटीसी लिमिटेड ने भारत गौरव स्पेशल ट्रेन के 3 एसी श्रेणी में ‘श्री जगन्नाथ यात्रा’ रेल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। जिसमें काशी, बैजनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गया सहित दिव्य स्थानों की यात्रा शामिल है।

इस पैकेज में सात रात और आठ दिन का टूर शामिल है। यह टूर 08 नवंबर, 2022 से शुरू होगा। ध्यान रहे कि इसके तहत कुल 600 ही सीटें हैं। अगर आप यात्रा करने के इच्छुक हैं तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी एक ट्वीट के जरिए इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी दी है।

IRCTC Shri Jagannath Tour Package: पैकेज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां कुछ महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं जिन्हें यात्री देख सकता है-

  • टूर का नाम- श्री जगन्नाथ यात्रा
  • कितने दिनों के लिए?- 07 रातें/08 दिन
  • यात्रा की डेट- 08.11.2022
  • टूर का शेड्यूल : दिल्ली - काशी (वाराणसी) - बैजनाथ - पुरी - भुवनेश्वर - कोणार्क - गया - दिल्ली
  • बोर्डिंग पॉइंट- गाजियाबाद - अलीगढ़ - टूंडला - कानपुर
  • डिबोर्डिंग पॉइंटृ- कानपुर - टूंडला - अलीगढ़ - गाजियाबाद
  • कुल सीटें- 600
  • टूर की कीमत- प्रति व्यक्ति 32845 रुपये होगी।

यात्रियों को एक 3AC श्रेणी में यात्रा करनी होगी, और इस टूर पैकेज के तहत रहने, सभी टाइम का भोजन, टूर एस्कॉर्ट, ट्रेन में सुरक्षा, यात्रा बीमा, और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

IRCTC Special Tour Package: इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को निम्नलिखित स्थानों पर घूमने का मौका दिया जाएगा-

  • वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर।
  • पुरी में जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तट।
  • भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, उदयगिरि गुफाएं।
  • कोणार्क का सूर्य मंदिर और समुद्र तट।
  • बैजनाथ का बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर।
  • गया का विष्णुपद मंदिर।
End of Article