IRCTC Nepal Tour Package: भारत नेपाल आस्था यात्रा के तहत IRCTC ने एक और शानदार टूर पैकेज (IRCTC India Nepal Aastha Yatra Tour) लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तरह लोग अयोध्या, काठमांडू, वाराणसी और प्रयागराज भी घूम सकते हैं। अगर आप भी इस सभी जगहों पर घूमना चाहते हैं तो यह पैकेज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस आर्टिकल में IRCTC नेपाल स्पेशल टूर के बारे में जानते हैं।
IRCTC Nepal Tour Package: यहां चेक करें पैकेज डिटेल्स
इस स्पेशल टूर के तहत सभी यात्री 3 एसी श्रेणी में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करेंगे, जो 28 अक्टूबर, 2022 को अपनी यात्रा शुरू करेगी। IRCTC के अनुसार यह टूर पैकेज 34,650 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। सभी यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, टूंडला और कानपुर में इस ट्रेन में बोर्ड या डी-बोर्ड कर सकते हैं।
बता दें कि IRCTC भारत-नेपाल आस्था यात्रा के तहत यात्रियों को 9 रात और 10 दिन का पैकेज दिया जाएगा। इसमें 3 एसी क्लास में सफर, रहना, टूर एस्कॉर्ट, ट्रेन में सिक्योरिटी, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना सहित यात्रा बीमा भी शामिल हैं। इस टूर पैकेज के तहत सीटों की कुल संख्या 600 निर्धारित की गई है।
IRCTC Special tour Package: ऐसे बुक करें अपने लिए पैकेज
अगर आप भी IRCTC के इस भारत नेपाल आस्था टूर के तहत अपनी बुकिंग करवाना चाहते हैं तो इसका पहले तरीका है कि आप आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर अपनी बुकिंग ऑनलाइन ही कर लें, हालांकि अगर आप ऑफलाइन बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको IRCTC पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
इस टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस टूर के बारे में डिटेल्स पढ़ लें।
