IRCTC Air Tour Package For Gangtok And Pelling: साल 2023 आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप जनवरी (January) महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप नार्थ ईस्ट (North East) के राज्य सिक्कम (Sikkim) भी घूमने आ सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने सिक्किम को लेकर एक एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जो कोलकाता (Kolkata) से है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम LOST KINGDOM (GANGTOK-PELLING) है।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गंगटोक और पेलिंग घूम सकेंगे। टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे, लेकिन लंच इस टूर पैकेज में शामिल नहीं हैं। फ्लाइट से आना और जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। इस एयर टूर पैकेज के तहत आप 2 दिन गंगटोक और 2 दिन पेलिंग रहेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें सिक्किम की ये 2 खास जगहें
सिंगल लेने पर ये टूर पैकेज आपको 36,200 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 32, 300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 30,800 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 26,700 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 23,800 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
