लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें राजस्थान के 6 बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 18, 2022, 06:09 PM IST

IRCTC Tour Package For Rajasthan From Kolkata: ये टूर पैकेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें राजस्थान के 6 बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन।

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Rajasthan From Kolkata: साल 2022 खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने क्रिसमस (Christmas) के मौके पर एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसका नाम CHRISTMAS SPECIAL- ROYAL RAJASTHAN AIR PACKAGE (EHA017D) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जोधपुर, जैसलमेर, सैम रेगिस्तान, उदयपुर, पुष्कर और जयपुर घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें राजस्थान के 6 बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन

अगर आप इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करते हैं तो आपको 48,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 35,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 34,600 रुपए का पड़ेगा। इसी तरह 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 29,400 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के लिए बिना बेड लेने पर 26,900 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं शिशु (0-2 साल की आयु) का बाल किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में ग्राहक द्वारा कैश में जमा किया जाएगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article