लाइफस्टाइल

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 20, 2022, 06:45 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Himachal Pradesh And Punjab Ex Kolkata: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जहां आप चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर घूम सकेंगे। इसी महीने की 25 दिसंबर से ये टूर पैकेज शुरू होगा।

Image

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब।

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Himachal Pradesh And Punjab Ex Kolkata: साल 2022 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और पंजाब (Punjab) के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। ये टूर पैकेज कोलकाता (Kolkata) से है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MINI SWITZERLAND OF INDIA है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जहां आप चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर घूम सकेंगे। इसी महीने की 25 दिसंबर से ये टूर पैकेज शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। इस टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेंगे। टूर पैकेज में आप 2 दिन चंडीगढ़, 2 दिन डलहौजी, 2 दिन धर्मशाला और 1 दिन अमृतसर में रहेंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब

टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल में ये टूर पैकेज आपको 52,300 रुपए, डबल शेयरिंग में 39,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,450 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 32,450 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 30,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2-4 साल के बच्चे का किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कैश में जमा किया जाएगा।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article